{"_id":"6a22ba907aae40a85f0afdb0","slug":"video-world-environment-day-celebrated-with-great-enthusiasm-at-dav-centenary-public-school-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने और अध्यापिकाओं ने हरे रंग के परिधान पहने थे। सभी बच्चे पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लेकर आए थे। इस अवसर पर बच्चों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएल पाठक ने बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस दिन की शुरुआत 1972 में मानव पर्यावरण पर आयोजित सम्मेलन के दौरान की गई थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण तथा वनों की कटाई जैसे गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए वैश्विक स्तर पर लोगों को एकजुट करना है। इस विशेष अवसर पर इको क्लब प्रभारी आरती, दीपशिखा, एनएसएस प्रभारी तेजस साहनी, रेणु ठाकुर, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बबीता जोशी और पूनम खन्ना विशेष रूप से छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए तथा उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।