{"_id":"6a575531c55e9f26a80134ef","slug":"video-bharata-amaraka-vayapara-samajhata-ka-varathha-ma-lkhanauu-ma-kasana-ka-maraca-janakaparama-ma-palsa-na-raka-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में लखनऊ में किसानों का मार्च, जानकीपुरम में पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में लखनऊ में किसानों का मार्च, जानकीपुरम में पुलिस ने रोका
भारत-अमेरिका वृहद व्यापार समझौते के विरोध में लखनऊ के गुडंबा में बुधवार को भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन के बैनर तले किसानों ने जानकीपुरम में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। नहर रोड स्थित यूनियन कार्यालय से पैदल मार्च शुरू कर रहे किसानों को पुलिस ने जानकीपुरम थाने के सामने रोक लिया। इसके बाद किसानों ने वहीं प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा को सौंपा।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज कुमार ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते से देश के करीब 14 करोड़ किसान और मजदूर परिवार प्रभावित होंगे। उनका आरोप है कि यदि समझौता वर्तमान स्वरूप में लागू हुआ तो किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, कृषि क्षेत्र संकट में आ जाएगा और गांवों की अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाएगी।
किसानों ने सरकार से कृषि और किसान हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रस्तावित समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में राम सिंह यादव, अभिषेक यादव, कन्हैया लाल, शोभावती सहित बड़ी संख्या में किसान और यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।