{"_id":"680ca00a8ecfd4e71108a8ed","slug":"video-kajaemaya-ma-avathha-kabja-hatana-gaii-tama-para-hamal-kaii-dakatara-ghayal-2025-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, कई डॉक्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, कई डॉक्टर घायल
राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को परिसर के अंदर फैले अतिक्रमण को हटाने गई टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें कई डॉक्टर घायल हो गए। उसके बाद माहौल गरमा गया। माहौल को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
केजीएमयू के नेत्र विभाग परिसर में अतिक्रमण फैला है। इसको हटाने के लिए शनिवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एक टीम गई थी। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक यह कार्य पूरी तरह से विधिसम्मत और प्रशासन के निर्देशानुसार किया जा रहा था। इस दौरान टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया गया।
इस हमले में रेडियो डायग्नोसिस विभाग के डॉ. दुर्गेश द्विवेदी और डॉ अनित परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी चोट आई है। घटना के बाद सभी चिकित्सक और कर्मचारी मौके पर एकत्रित होकर घटना के विरोध में खड़े हुए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बुला ली गई। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो केके सिंह ने मामले की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।