बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में भरभराकर गिरी आंगनबाड़ी केंद्र की छत; जर्जर भवन में पढ़ रहे थे 30 बच्चे

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में भरभराकर गिरी आंगनबाड़ी केंद्र की छत; जर्जर भवन में पढ़ रहे थे 30 बच्चे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 10:26 AM IST
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में भरभराकर गिरी आंगनबाड़ी केंद्र की छत; जर्जर भवन में पढ़ रहे थे 30 बच्चे
राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माणस खेड़ा में करीब 40 वर्ष पुराना जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की छत रविवार देर रात तेज बारिश के दौरान भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि हादसा रात करीब 2.00 बजे हुआ। यदि यह घटना दिन के समय होती, तो केंद्र में पढ़ने वाले करीब 30 मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। हादसे में आंगनबाड़ी केंद्र के भीतर रखा करीब दो लाख रुपये का सामान मलबे में दब गया। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन लंबे समय से पूरी तरह जर्जर था और इसके बावजूद इसी भवन में बच्चों का संचालन कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान मोनू यादव ने बताया कि जर्जर भवन को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से शिकायत कर नए भवन अथवा मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे की सूचना बीडीओ मोहनलालगंज को दे दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा नए आंगनबाड़ी भवन के तत्काल निर्माण की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ मोहनलालगंज से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह अभी नए आए हैं और उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: अचानक बदला मौत, देर शाम हुई झमाझम बारिश

02 Aug 2026

Dhamtari News: नशा मुक्ति कार्यक्रम में ओपी चौधरी का कांग्रेस पर तंज, बोले- गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी भूल गई

02 Aug 2026

पुरवाई लोक कला सम्मान से सम्मानित किए गए कलाकार

02 Aug 2026

कांवड़ यात्रा के लिए मेगा तैयारी: यूपी से हरिद्वार तक कड़ी सुरक्षा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

02 Aug 2026

कानपुर: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के बाद हुई तेज बारिश

02 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: नई बस्ती में जरूरतमंदों को बांटा खाना

02 Aug 2026

कबीर भक्तों की यात्रा काशी से मगहर तक

02 Aug 2026
विज्ञापन

यूपी में वीआईपी पार्टी निकालेगी संकल्प यात्रा

02 Aug 2026

वैभव वर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग

02 Aug 2026

सड़क किनारे फैली झाड़ियों से दुर्घटना का खतरा

02 Aug 2026

रामजनकी मंदिर चौरीचौरा से दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रुद्रपुर के लिए निकला पैदल कांवर यात्रा

02 Aug 2026

Muzaffarnagar: सांसदों की सुरक्षा नहीं, कोई भी कर सकता है हमला : मलिक

02 Aug 2026

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ कैंट ने मनाया तीजोत्सव, तीज क्वीन बनीं रिया उप्पल और शालिनी सोढ़ी

02 Aug 2026

Meerut: 'शिवोहम' कथक प्रस्तुति में शिव-पार्वती की दिव्य कथाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

02 Aug 2026

Meerut: पुण्यांजलि ग्रुप ने आयोजित किया भव्य तीज मेला, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

02 Aug 2026

Meerut: वॉच टावर से भी रखी जा रही कांवड़ यात्रा पर निगरानी, हर गतिविधि पर पैनी नज़र

02 Aug 2026

Meerut: सांसद, विधायक, भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने की शिवभक्तों की सेवा, देसी घी से बन रहा प्रसाद और भोजन

02 Aug 2026

रायबरेली: सपा नेता की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस तलाश रही है सुराग

02 Aug 2026

पप्पू यादव की PC में बवाल; युवक ने जूता फेंका, चाकू से हमले की कोशिश का आरोप

02 Aug 2026

'मंच से बेटियां...' Gen-Z आंदोलन पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

02 Aug 2026

नोएडा: सेक्टर 51 में पार्क-ड्रेनेज की अव्यवस्था से नाखुश निवासी

02 Aug 2026

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पकड़ी 20 लाख की अवैध शराब

02 Aug 2026

गुरुग्राम: वन मजदूरों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन और पक्की नौकरी की उठाई मांग

02 Aug 2026

सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत, पलवल में बोले मंत्री गौरव गौतम

02 Aug 2026

पलवल: मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

02 Aug 2026

फरीदाबाद: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्य स्तर के लिए 10 ने बनाई अपनी जगह

02 Aug 2026

VIDEO: स्केटिंग करते हुए कांवड़ ला रहे पिनाहट व बाह के शिवभक्त, 25 वर्षों तक यात्रा का लक्ष्य

02 Aug 2026

VIDEO: महाभारत काल का है ये शिव मंदिर, पांडवों ने की थी तपस्या; रात में चंद्रमा की तरह चमकता है शिवलिंग

02 Aug 2026

VIDEO: 'जिन युवतियों ने प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा बोली, उनके फोटो फोन में सेव कर लें; आगरा में साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान

02 Aug 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा बैटरी की दुकान में लगी आग

02 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed