{"_id":"68ca854a13168149580f4dac","slug":"video-lkhanauu-kashal-mahatasava-brasha-ka-karanae-nayakata-patara-vataranae-karayakarama-sathagata-vapasa-bhaja-gae-yava-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कौशल महोत्सव, बारिश के कारण नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगित, वापस भेजे गए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कौशल महोत्सव, बारिश के कारण नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगित, वापस भेजे गए युवा
राजधानी लखनऊ के कॉल्विन कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कौशल महोत्सव का समापन कार्यक्रम भारी बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।
जयंत चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट करके लिखा कि भारी वर्षा के कारण लखनऊ कौशल महोत्सव का समापन समारोह स्थगित करना पड़ा। यह वह क्षण था, जब चुनिंदा युवाओं को प्रमाण-पत्र दिए जाने थे। लेकिन, प्राकृतिक परिस्थितियों के आगे हमें यह निर्णय लेना पड़ा। फिर भी इस महोत्सव ने जो ऊर्जा और उपलब्धियां दी हैं, वे ऐतिहासिक हैं।
जयंत चौधरी ने बताया कि कौशल महोत्सव में 30,387 युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण किया। इनमें 14,400 इंटरव्यू सम्पन्न हुए। 8,124 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इन युवाओं का इलेक्ट्रॉनिक, बीएफएसआई, लॉजिस्टिक्स, आईटी व ऑटोमोटिव जैसे प्रमुख क्षेत्रों में युवाओं को नौकरी दी गई।
उन्होंने बताया कि इनमें कुछ युवाओं को करीब पांच लाख सलाना पैकेज पर नौकरी दी गई है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और प्लेटफ़ॉर्म मिलने पर भारत का युवा किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।