{"_id":"6a7a9c164cb6e8923b0a82a4","slug":"video-lkhanauu-ma-bugdha-bharavara-paraimara-sakal-ka-athara-lga-tarasafaramara-bcaca-ka-jana-ka-le-khatara-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बड़ा भरवारा प्राइमरी स्कूल के अंदर लगा ट्रांसफार्मर, बच्चों की जान के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बड़ा भरवारा प्राइमरी स्कूल के अंदर लगा ट्रांसफार्मर, बच्चों की जान के लिए खतरा
राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के बड़ा भरवारा प्राइमरी स्कूल के कैंपस के अंदर लगा बिजली ट्रांसफार्मर बच्चों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। स्कूल की प्रिंसिपल और पार्षद शैलेन्द्र वर्मा बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।स्कूल कैंपस के अंदर मौजूद यह ट्रांसफार्मर खुले स्थान पर लगा है, जहां बच्चे रोजाना खेलते-कूदते हैं। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में इसकी चपेट में आने का खतरा बना रहता है। स्कूल की प्रिंसिपल ने कई बार विद्युत विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत दी है। इसी शिकायत को स्थानीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने भी विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया है। स्कूल स्टाफ चिंतित हैं कि कैंपस के अंदर हाई-वोल्टेज उपकरण होना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। वे मांग कर रहे हैं कि ट्रांसफार्मर को तुरंत स्कूल परिसर से बाहर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।विद्युत विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।