{"_id":"6a6c7e466cdc592e190790d4","slug":"video-lkhanauu-ma-dajal-cara-ka-varathha-karana-para-taraka-calka-sa-tamaca-ka-bl-para-15-hajara-ka-lta-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में डीजल चोरी का विरोध करने पर ट्रक चालक से तमंचे के बल पर 15 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में डीजल चोरी का विरोध करने पर ट्रक चालक से तमंचे के बल पर 15 हजार की लूट
राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में किसान पथ अंडरपास के पास शुक्रवार तड़के डीजल चोरी का विरोध करना ट्रक चालक को भारी पड़ गया। कार सवार तीन अज्ञात बदमाश ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे। भनक लगने पर चालक की नींद खुली और उसने विरोध किया तो आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचा सटाकर जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी कार से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। महोबा से गिट्टी लदा ट्रक दुबग्गा जा रहा थे। शुक्रवार तड़के खुशहाल गंज के पास किसान पथ अंडरपास के नजदीक नींद आने पर चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और केबिन में सो गया।
इसी दौरान परिचालक मयंक लघुशंका के लिए चला गया। आरोप है कि तभी कार सवार तीन बदमाश ट्रक के डीजल टैंक से डीजल निकालने लगे। बदमाशों ने करीब 200 लीटर डीजल डिब्बों और गैलनों में निकाल लिया। इसी बीच आहट होने पर चालक की नींद खुल गई। उसने डीजल चोरी का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक बदमाश ने चालक की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद तीनों आरोपी कार से मौके से फरार हो गए। घटना से चालक और परिचालक सहम गए।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया घटना की जानकारी पर मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।