{"_id":"68eb6edcb28fa2f3f20f4dea","slug":"video-lkhanauu-ma-kashara-sa-samahaka-thashhakarama-ma-shamal-aarapa-mathabhaugdha-ma-garafatara-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार दोपहर 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से वह घायल है। अब तक दो आरोपी पकड़े गए हैं। वारदात के कुछ घंटे बाद ही दोनों को पकड़ लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
घटना बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी इलाके की है। यहां 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि चार युवकों ने किशोरी के साथ बाग में मौजूद दोस्त को पीटकर भगा दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। जबकि, एक का नाम वह नहीं बता सकी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। इसके बाद देर रात एक आरोपी ललित कश्यप को हरौनी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। मौके से नामजद आरोपी छोटू भाग निकला। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ललित से मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद वारदात में शामिल एक और आरोपी हरौनी निवासी मेराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेराज का नाम किशोरी को नहीं पता था। उसके बारे में जानकारी पुलिस को मुठभेड़ में घायल ललित से मिली। डीसीपी ने बताया कि ललित के खिलाफ पहले से चोरी और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।