{"_id":"6a7523c1e85f84b06b0bd758","slug":"video-lkhanauu-satapara-haiiva-para-kara-ma-jatha-jal-yavaka-hataya-ka-aashaka-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सीतापुर हाईवे पर कार में जिंदा जला युवक, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सीतापुर हाईवे पर कार में जिंदा जला युवक, हत्या की आशंका
सीतापुर हाईवे पर सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में आग लग गई, जिसमें बैठा चालक जिंदा जल गया। कार में आग लगी या लगाई गई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। एसीपी बख्शी का तालाब विकास कुमार पांडेय के मुताबिक गाड़ी नम्बर के आधार पर कार मालिक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
एसीपी ने बताया कि देर रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर एक कार में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कार आग की लपटों से घिरी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद कार का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो भीतर ड्राइविंग सीट पर एक शख्स पूरी तरह जला मिला। सीट पर सिर्फ कंकाल नजर आ रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।