{"_id":"68416907dd6e169bef068d79","slug":"video-lucknow-haiitashana-lina-ka-tata-tara-ka-capata-ma-aana-sa-rashhataraya-pakashha-mara-ka-mata-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
निगोहां के चंदीखेड़ा गांव के बाहर खेतों के किनारे से गुजरी हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा जिसकी चापेट में आने से किसान की चर रही सात बकरियों सहित राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। पूरे मामले की निगोहां पुलिस सहित वन विभाग और बिजली विभाग की टीम जांच कर रही है। अधिकारियों ने किसान को मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मोर सहित बकरियों को पोस्टमार्टम के लिए पशुचिकित्सालय निगोहां भेजा।
बृहस्पतिवार को निगोहां के चंदीखेड़ा गांव के रहने वाले मंगल के खेत किनारे पुरहिया की रहने वाली तकदीरून निशा की बकरियां चर रही थी। उसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे मंगल के खेत किनारे से गुजरी हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आने से मोर और बकरियों की मौत हुई।
अवर अभियंता विजय शर्मा एसडीओ अमित पोपले व वन विभाग की टीम पहुंची थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।