{"_id":"679dfa895b8edac20f02efc2","slug":"video-lucknow-tahasal-samathhana-thavasa-mahanallgaja-ma-haaa-jamakara-hagama-varathha-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Lucknow: तहसील समाधान दिवस मोहनलालगंज मे हुआ जमकर हंगामा, विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Lucknow: तहसील समाधान दिवस मोहनलालगंज मे हुआ जमकर हंगामा, विरोध प्रदर्शन
कस्बा मोहनलालगंज के बीच से ओवरब्रिज बनाने व एक रास्ते की मरम्मत को लेकर समाधान दिवस में हंगामा खड़ा हो गया। एडीएम प्रशासन और एसडीएम, एसीपी ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हंगामे के कारण समाधान दिवस ठप हो गया।
शनिवार को तहसील समाधान दिवस मे उस समय हंगामा होने लगा जब कस्बा मोहनलालगंज को बीच से होते हुए ओवरब्रिज निकालने का विरोध करते हुए व्यापारी व किसान संगठन के लोग आ गए। लोग ओवरब्रिज को कस्बे से निकालने का विरोध कर रहे थे। इसी बीच भसंडा के जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर पहुंच वकील व ग्राम प्रधान ललित शुक्ला से पीडब्लूडी के जेई ने अभद्र भाषा मे बात शुरू कर दी इसको लेकर वकील व जेई के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई और वकील हंगामा करने लगे।
तहसील समाधान दिवस मे हंगामा होने तहसील दिवस ठप हो गया और फरियादी जाने लगे। तहसील समाधान दिवस मे मौजूद एडीएम शुभी सिंह, एसीपी रजनीश वर्मा, एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसडीएम बृजेश वर्मा ने लोगो को शांत कराया व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।