{"_id":"6895d53ad21a4433f00b5c69","slug":"video-saltanapara-ma-brasha-sa-bgaugdha-thayara-bjara-sa-lbhaaa-maraga-aavagamana-thapa-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में बारिश से बिगड़ा दियरा बाजार से लंभुआ मार्ग, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में बारिश से बिगड़ा दियरा बाजार से लंभुआ मार्ग, आवागमन ठप
सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश से मोतिगरपुर के दियरा बाजार से लंभुआ को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग की स्थिति बिगड़ गई। इंटर कॉलेज, दियरा से लगभग 200 मीटर पहले सड़क का हिस्सा धंस गया। इस कारण शुक्रवार से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इससे यात्रियों और क्षेत्रवासियों को कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
सितंबर 2024 में भी तेज बारिश के कारण इसी स्थान पर सड़क कट गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने अस्थाई व्यवस्था की थी। इस बार फिर बारिश ने मिट्टी बहा दी। इससे सड़क धंस गई। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से अस्थाई रूप से मिट्टी समतल करके हल्के वाहनों का मार्ग बहाल किया। लेकिन, भारी वाहन और बसों का आवागमन अभी भी बंद है।
एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह ने स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि समस्या का स्थाई समाधान शीघ्र सरकार को भेजा जाएगा। यह मार्ग प्रमुख धार्मिक शहरों को जोड़ता है। ग्रामीणों ने स्थाई पुल की मांग की है, ताकि हर वर्ष यह समस्या न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।