Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: भाषा विवि : 125 पदकों में 74 छात्राओं के नाम, 11वां दीक्षांत समारोह कल, 1246 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां
{"_id":"6a4ba88e30bca2ebe700a933","slug":"video-video-bhashha-vava-125-pathaka-ma-74-chhatarao-ka-nama-11va-thakashhata-samaraha-kal-1246-vathayarathaya-ka-malga-upathhaya-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाषा विवि : 125 पदकों में 74 छात्राओं के नाम, 11वां दीक्षांत समारोह कल, 1246 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाषा विवि : 125 पदकों में 74 छात्राओं के नाम, 11वां दीक्षांत समारोह कल, 1246 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 8 जुलाई को होगा। इस अवसर पर 1246 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 125 पदक भी शामिल हैं। यह जानकारी विवि के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सोमवार को विवि परिसर मेंं आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी और मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात विचारक और राज्यसभा सांसद प्रो. सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगे।
कुलपति ने बताया कि 110 मेधावियों को कुल 125 पदक दिए जाएंगे जिसमें से 74 पदक छात्राओं को और 51 छात्रों को मिलेंगे। पदक विजेताओं में छात्राओं की हिस्सेदारी 59.20 फीसदी है। इस वर्ष कुल 1246 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी। इनमें 799 स्नातक, 437 स्नातकोत्तर और 10 शोधार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विवि में 5020 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी सहित कई नए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। परीक्षा प्रणाली में सुधार करते हुए सभी उपाधियां डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए 1.50 करोड़ रुपये का कॉर्पस कोष स्थापित किया गया है।
समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकों की लिखी 11 पुस्तकों का विमोचन भी होगा। बाल वाटिका, अतिथि गृह के पांच नवीनीकृत कक्ष और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं भी लोकार्पित होंगी। दस अत्याधुनिक फार्मेसी प्रयोगशालाएं और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि विवि ने 71 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र की स्थापना और अवधी भाषा के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है। बताया, विश्वविद्यालय ने पहली बार राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से बी प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त किया है। विवि परिसर में आधुनिक पुस्तकालय, मीडिया स्टूडियो और भाषा प्रयोगशालाएं विकसित की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।