{"_id":"6a64c2ca801bc70ec10f77e1","slug":"video-video-chhaha-thana-ka-taranaga-ka-btha-bthalga-matharasa-ka-paugdhhaii-ka-tasavara-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छह दिन की ट्रेनिंग के बाद बदलेगी मदरसों की पढ़ाई की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छह दिन की ट्रेनिंग के बाद बदलेगी मदरसों की पढ़ाई की तस्वीर
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से इरम एजुकेशनल सोसाइटी, इंदिरा नगर में आयोजित छह दिवसीय राज्यानुदानित मदरसा शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण आरपी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण की सीख को कक्षाओं तक पहुंचाना ही इसकी सफलता है।
उन्होंने शिक्षकों से आधुनिक शिक्षण तकनीकों और एनईपी-2020 के अनुरूप पढ़ाई को अपनाने का आह्वान किया। अंतिम दिन सीबीएसई की वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन सहर सुल्तान ने शिक्षक आचरण, कक्षा प्रबंधन और संवाद कौशल, जबकि चीफ अकादमिक हेड जर्रीन अब्बास ने प्रभावी पाठ योजना और गतिविधि आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में जगमोहन सिंह, पवन सिंह, ख्वाजा बाजमी यूनुस और ख्वाजा फैजी यूनुस भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।