{"_id":"6a1eaaa4bfbe2878d80df123","slug":"video-video-eldae-bnaega-5-hajara-kafayata-falta-thapaval-taka-khal-sakata-ha-pajakaranae-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एलडीए बनाएगा 5 हजार किफायती फ्लैट, दीपावली तक खुल सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एलडीए बनाएगा 5 हजार किफायती फ्लैट, दीपावली तक खुल सकते हैं पंजीकरण
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर के मध्यम और अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए करीब 5,000 किफायती फ्लैट बनाने जा रहा है। इन फ्लैटों के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं और दीपावली तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। फ्लैटों की कीमत 10 लाख से 30 लाख रुपये के बीच प्रस्तावित है।
एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आम लोगों को सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच नई आवासीय योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए विभागीय तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
प्रस्तावित योजनाएं सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास, शारदा नगर विस्तार, बसंतकुंज, अनंत नगर योजना और ऐशबाग योजना क्षेत्र में विकसित की जाएंगी। एलडीए का मानना है कि इन योजनाओं से शहर में किफायती आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।