{"_id":"69afed9584f8fd9fca05c74c","slug":"video-video-gasa-ka-le-katara-llbga-sahakara-gathama-para-hagama-fana-para-bha-naha-ha-raha-bkaga-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गैस के लिए कतारें, लालबाग सहकारी गोदाम पर हंगामा; फोन पर भी नहीं हो रही बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गैस के लिए कतारें, लालबाग सहकारी गोदाम पर हंगामा; फोन पर भी नहीं हो रही बुकिंग
लखनऊ में रसोई गैस को लेकर मंगलवार को लालबाग स्थित सहकारी गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। सुबह से ही लोग सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहे, लेकिन दोपहर तक कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी।
इंतजार से परेशान उपभोक्ताओं ने काउंटर पर नाराजगी जताई, जिससे कुछ देर तक वाद-विवाद की स्थिति भी बन गई। लोगों का कहना था कि उन्होंने 15 से 20 दिन पहले ही गैस बुक कराई थी, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे दो दिन से बुकिंग नंबर पर फोन मिला रहे हैं, लेकिन कॉल नहीं लग रही या बुकिंग दर्ज नहीं हो पा रही है। वहीं, कुछ लोग खाली सिलेंडर जमा कर नया लेने पहुंचे थे। अलग-अलग समस्याओं के साथ पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।