{"_id":"6a69e8b9bd7fdcf4ba012391","slug":"video-video-iimal-karae-bcaga-pasaparata-karayalya-ka-thada-eka-agasata-ka-vashashha-abhayana-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ईमेल करिए, बचेगी पासपोर्ट कार्यालय की दौड.. एक अगस्त को विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ईमेल करिए, बचेगी पासपोर्ट कार्यालय की दौड.. एक अगस्त को विशेष अभियान
पते में थाने का नाम बदलवाने, दोबारा पुलिस सत्यापन आदि अन्य सामान्य कार्यों के लिए आवेदकों को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। आवेदक अपनी अधिकृत ई-मेल आईडी से मेल करके घर बैठे ही यह काम करा सकते हैं।
आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि आवेदकों को उन कार्यों के लिए ही क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आने की जरूरत है, जिनमें उन्हें फिजिकल उपस्थित होना है। बताया कि आवेदकों की स्लॉट संबंधी समस्या के लिए एक अगस्त को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस दिन सभी चार पासपोर्ट सेवा केंद्र, 33 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर आवेदकों की पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही 17 अगस्त से ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेकर आने की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।