{"_id":"6a3d1699eb07012e140421d4","slug":"video-video-lkhanauu-ma-kararavaii-ka-btha-kacaga-btha-hana-sa-parabhavata-ha-raha-vathayarathaya-ka-paii-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में कार्रवाई के बाद कोचिंग बंद होने से प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में कार्रवाई के बाद कोचिंग बंद होने से प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई
अलीगंज में हुए अग्निकांड के दौरान हुई 15 लोगों की मौत के बाद कोचिंग संस्थानों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच कोचिंग बंद होने से नीट व जेईई की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही। अमर उजाला ने हजरतगंज में संचालित अलग अलग कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की तो उन्होंने अपनी बात रखी।
छात्रों ने बताया इस कार्रवाई के चलते हम लोगों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रताप मार्केट के पास एक हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने बताया की वह दूसरे- दूसरे जनपदों से आकर लखनऊ के कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करके अपना भविष्य बेहतर बनाने का प्रयास कर रहें हैं।
इस समय पढ़ाई प्रभावित है। ऑनलाइन पढ़ाई की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। कोचिंग बंद होने से वह बच्चे भी निराश हैं जो एडमिशन लेकर पढ़ाई करना चाहते हैं। ऐसे ही कुछ छात्र ब्रहस्पतिवार को हजरत गंज स्थित एक कोचिंग में प्रवेश लेने पहुंचेंगे तो गार्ड ने उन्हें ये कहकर वापस कर दिया की अभी 27 तक कोचिंग बंद है। उन छात्रों ने भी अमर उजाला के कैमरे पर बात की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।