{"_id":"6a6f2243a768b575640f67eb","slug":"video-video-lkhanauu-ma-pahal-bra-savanavatata-bsaka-shakashhaka-ka-samamana-karana-ka-shanpr-haii-parapara-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ में पहली बार सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों को सम्मान करने की शुरू हुई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ में पहली बार सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों को सम्मान करने की शुरू हुई परंपरा
राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में जिले स्तर पर सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान करने की परंपरा शुरू हुई है। रविवार को उन 77 बेसिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया जो इसी 31 मार्च को सेवानिवृत हुए थे। कार्यक्रम के मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक श्याम किशोर तिवारी, डायट प्राचार्य राम प्रवेश और बीएसए विपिन कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने इस मौके पर कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है और उसका अनुभव बड़ा होता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा आप लोग खुद सेवानिवृत मत समझिए और अपने घर के आस पास बने सरकारी स्कूल में बच्चों को थोड़ी देर जरूर पढ़ाने जाए।
डायट प्राचार्य राम प्रवेश ने कहा पहली बार सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान की परंपरा शुरू हुई है। यह बेहद सराहनीय काम है। वहीं, बीएसए विपिन कुमार ने शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी जो भी काम रुके हों वह कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।