{"_id":"69da1620bfcb21a93703ddfc","slug":"video-video-lkhanauu-ma-sharata-sarakata-sa-lga-aaga-paca-bgha-gaha-ka-fasal-rakha-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल राख
रहीमाबाद के तिरगवां गांव में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगभग पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। उक्त गांव निवासी उमैर ने बताया कि खेतों के ऊपर से हाइटेंशन लाईन गुजरी है।
शनिवार डेढ़ बजे तेज हवा के कारण तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी गेहूं के खेतों में गिरने पर आग की लपटों का विकराल रूप ले लिया।
जब तक ग्रामीण घरों और पास से निकले बेहता नाले से पानी लेकर पहुंचते तब गांव के शहाबुद्दीन, पप्पू, गुड्डू, राशिद, गफ्फार की फसल राख हो चुकी थी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने पानी डाल आग को बढ़ने से रोका। किसानों में मायूसी दिखाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।