{"_id":"69da2270aabeed96ad0f97d2","slug":"video-lkhanauu-ma-parapada-matara-ka-bthahal-sa-upabhakatao-ma-aakarasha-pasatapada-matara-lgana-ka-utha-maga-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में प्रीपेड मीटर की बदहाली से उपभोक्ताओं में आक्रोश, पोस्टपेड मीटर लगाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में प्रीपेड मीटर की बदहाली से उपभोक्ताओं में आक्रोश, पोस्टपेड मीटर लगाने की उठी मांग
राजधानी लखनऊ में चिनहट स्थित लौलाई विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को प्रीपेड मीटर की समस्याओं को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की है कि प्रीपेड मीटर हटाकर उनके पुराने पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं।
उनका आरोप है कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद से उन्हें लगातार तकनीकी समस्याओं और बिजली आपूर्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीटर में बैलेंस होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि जब भी वे अपनी समस्याओं को लेकर लौलाई विद्युत उपकेंद्र पहुंचते हैं, तो वहां उनकी सुनवाई नहीं की जाती। आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा बिना किसी कार्रवाई के उन्हें वापस भेज दिया जाता है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ती जा रही है।
उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और पुराने पोस्टपेड मीटर पुनः नहीं लगाए गए, तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उप विभागीय अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही उच्चाधिकारियों बात कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।