{"_id":"68528efe4a3ac12ab20a7c2f","slug":"video-video-lucknow-parava-parathhana-ka-bhataja-ka-btha-ghara-ka-tal-ta-da-kara-ka-javarata-cara-l-gae-cara-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Lucknow: पूर्व प्रधान के भतीजों के बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ करोड़ के जेवरात चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Lucknow: पूर्व प्रधान के भतीजों के बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ करोड़ के जेवरात चुरा ले गए चोर
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में पूर्व प्रधान के भतीजों के बंद घर का ताला तोड़कर बदमाश दो लाख की नगदी, डेढ़ करोड़ के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। 21 दिन बाद मंगलवार रात को बैंगलोर से लौटने पर पीड़ित परिवार को सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है।
जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर तीन में खरगपुर जागीर गांव के पूर्व प्रधान ब्रजेंद्र कुमार मिश्रा रहते हैं। उनके घर के बगल में ही उनके भतीजे दुर्गेश कुमार मिश्रा व राम मनोहर मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों भाई मिलकर 60 फिट रोड पर पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं।
पीड़ित दुर्गेश ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य 28 मई को बैंगलोर में अपनी बहन के घर गए हुए थे। मंगलवार रात एक बजे सभी घर वापस आए तब उन्हें घर में चोरी होने का पता चला। सूचना पर एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, इंस्पेक्टर जानकीपुरम, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। टीम घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।