{"_id":"6991a9d288c766d6d4064843","slug":"video-video-mahashavaratara-para-bugdha-shaval-shara-sathathhanatha-mathara-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाशिवरात्रि पर बड़ा शिवाला श्री सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाशिवरात्रि पर बड़ा शिवाला श्री सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
दुबग्गा स्थित मुन्ना लाल खेड़ा में रविवार को परिसर में बने राज्य संरक्षित स्मारक बड़ा शिवाला श्री सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मेला, रामायण पाठ, जवाबी कीर्तन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग और समर्थन का भरोसा भी दिलाया।इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से अतिथियों को मंदिर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समर्थक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।