{"_id":"69b03159405d42c5f00af664","slug":"video-video-mathara-cal-abhayana-ka-tahata-hanamana-calsa-patha-kavaya-na-bha-bthha-sama-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंदिर चलो अभियान’ के तहत हनुमान चालीसा पाठ, कवियों ने भी बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंदिर चलो अभियान’ के तहत हनुमान चालीसा पाठ, कवियों ने भी बांधा समां
लखनऊ के चिनहट स्थित रामलीला मैदान के राम चबूतरा पर मंगलवार को ‘मंदिर चलो अभियान’ के तहत सप्तम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बजरंगबली की आराधना कर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय बजरंगबली” और “जय श्रीराम” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में कवि मनुव्रत बाजपेयी ने पढ़ा कि आग में तप कर लोहा तीर बनता है। हिमशिखर गल कर पवन नीर बनता है। जब कोई युवराज चौदह वर्ष लड़ता है। तब कहीं वो वीर से रघुवीर बनता है। कविता की फुहार देर शाम तक चलती रही वहीँ अन्य कवि योगेश चौहान, मुकेशानंद ट्री मैन, हास्य कवि रोहित सिरफिरा, कृष्ण कुमार मौर्य ‘सरल’, अनीता अरोड़ा, भोजपुरी कवि कृष्ण नंद राय और प्रेम शंकर शास्त्री ने अपनी-अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के संयोजक व चिनहट प्रथम के पार्षद अरुण कुमार राय ने बताया कि अब प्रत्येक मंगलवार को शाम सात बजे रामलीला मैदान स्थित राम चबूतरा पर नियमित रूप से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं और भाईचारे का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।