Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: कहीं हैंडबिल, कहीं विजिटिंग कार्ड, तो कहीं नंबर वाली छतरी… वोटरों को याद दिलाए जा रहे प्रत्याशी के सीरियल नंबर
{"_id":"69b280f79fe8c5f8a0082042","slug":"video-video-kaha-hadabl-kaha-vajataga-karada-ta-kaha-nabra-val-chhatara-vatara-ka-yatha-thale-ja-raha-paratayasha-ka-sarayal-nabra-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कहीं हैंडबिल, कहीं विजिटिंग कार्ड, तो कहीं नंबर वाली छतरी… वोटरों को याद दिलाए जा रहे प्रत्याशी के सीरियल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कहीं हैंडबिल, कहीं विजिटिंग कार्ड, तो कहीं नंबर वाली छतरी… वोटरों को याद दिलाए जा रहे प्रत्याशी के सीरियल नंबर
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में मतदान सुबह से शुरू हो गया। मतदान के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदाता परिसर पहुंच रहे हैं।
हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 के बाहर चुनावी हलचल साफ नजर आई। यहां प्रत्याशी और उनके समर्थक अलग-अलग तरीके से मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते दिखे। कोई अधिवक्ताओं को हैंडबिल देकर अपने प्रत्याशी का सीरियल नंबर याद दिलाता नजर आया तो कोई विजिटिंग कार्ड थमाकर समर्थन मांगता दिखा।
वहीं कुछ समर्थक प्रत्याशी के सीरियल नंबर लिखी छतरियां लगाए खड़े रहे, ताकि मतदान के लिए आने-जाने वाले अधिवक्ताओं की नजर उस पर पड़े। इसके अलावा परिसर और आसपास के क्षेत्र में कई स्थानों पर बैनर, होर्डिंग और पंपलेट भी लगे नजर आए।
कुल मिलाकर मतदान के साथ हाईकोर्ट परिसर के बाहर भी चुनावी माहौल बना हुआ है, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं का ध्यान अपने सीरियल नंबर की ओर आकर्षित करने की कोशिश में जुटे दिखाई दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।