{"_id":"69d8b72b78755ec31301b129","slug":"video-video-nagara-nagama-makhayalya-ma-samathhana-shavara-ka-aayajana-farayathaya-na-btaii-apana-samasayae-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगर निगम मुख्यालय में समाधान शिविर का आयोजन, फरियादियों ने बताई अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगर निगम मुख्यालय में समाधान शिविर का आयोजन, फरियादियों ने बताई अपनी समस्याएं
लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या बताते हुए बताया कि राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। कहीं बिजली के बिलों में गड़बड़ी है, तो कहीं सड़क, पानी और जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। समाधान शिविर में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि तिलक मार्ग की निवासी सुनीता गोस्वामी ने बताया कि सार्वजनिक पानी की टंकी पर एक दबंग व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। आरोपी ने टंकी की बिजली और मीटर को अपने कमरे में लगा लिया है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है।
सुनीता ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
हरिओम नगर की महिलाओं बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां सड़कें नहीं बनी हैं। नालियां न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों का निकलना दूभर हो गया है, आए दिन बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी अर्चना गुप्ता का कहना है कि वे तीन बार लिखित आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन हर बार 'फाइल लगी है' कहकर उन्हें टाल दिया जाता है। हम बस इतना चाहते हैं कि हमारी सड़कें बन जाएं और हमें साफ पानी मिले। वहीं, अलीगंज के सुखराम चौरसिया ने हाउस टैक्स के बिल में हुई गड़बड़ी की शिकायत की, जिसके बाद निगम ने बिल में सुधार कर समस्या का समाधान किया। समाधान शिविर में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।