{"_id":"69e779897f92bf982900d9c7","slug":"video-video-nagara-nagama-na-blya-vashashha-sathana-sapa-kagarasa-na-kaya-bhashhakara-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगर निगम ने बुलाया विशेष सदन, सपा-कांग्रेस ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगर निगम ने बुलाया विशेष सदन, सपा-कांग्रेस ने किया बहिष्कार
मंगलवार को नगर निगम के पार्षद कि रूम में लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) बिल गिरने के विरोध में महापौर सुषमा खर्कवाल ने बृहस्पतिवार को नगर निगम का विशेष सदन बुलाया है, जिसमें सपा और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इसकी जानकारी के बाद सपा और कांग्रेस ने सदन के बहिष्कार की घोषणा कर दी है।
विशेष सदन बुलाने के लिए नगर निगम की ओर से जारी सूचना में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि यह विशेष सदन किस मुद्दे को लेकर होगा। जब पार्षदों ने इसकी जानकारी की तो पता चला कि यह सपा और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने के लिए बुलाया गया है।
इसके बाद से ही सपा और कांग्रेस के पार्षद आक्रोशित हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता पार्षद दल ममता चौधरी, सपा उप नेता पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव (जीतू यादव), कामरान बेग, ममता रावत, आशा रावत, मुकेश सिंह चौहान, सुदेशु जी व अन्य पार्षदगण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।