{"_id":"6a69a89118f4f4524a038168","slug":"video-video-saaaiiaaii-ka-ora-sa-utatara-parathasha-eaaii-taka-samata-2026-ka-aayajana-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीआईआई की ओर से 'उत्तर प्रदेश एआई टेक समिट 2026' का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीआईआई की ओर से 'उत्तर प्रदेश एआई टेक समिट 2026' का आयोजन
सीआईआई की ओर से आयोजित 'उत्तर प्रदेश एआई टेक समिट 2026' के दौरान यह जानकारी आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, उत्तर प्रदेश सरकार ने बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दो 'डीपटेक हब' स्थापित करने जा रही है।
पहला हब नोएडा में आईआईटी कानपुर के सहयोग से और दूसरा लखनऊ में ट्रिपल आईटी, आईआईएम और एकेटीयू के सहयोग से बनेगा। राज्य सरकार ने आईटी और बिजनेस पार्क के विकास के लिए निजी साझेदारों को आमंत्रित करने हेतु निविदाएं जारी की हैं। इसके तहत लखनऊ में एचसीएल आईटी सिटी और ट्रिपल आईटी के पास भूमि चिह्नित की गई है।
स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार नेशनल क्वांटम मिशन से अनुदान प्राप्त करने वाले स्टार्टअप्स को 2 करोड़ तक की मैचिंग ग्रांट देगी। साथ ही को-वर्किंग स्पेस डेवलपर्स को 40% तक ऑपरेशनल सब्सिडी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।