{"_id":"6a7457b240f760bb9d0c4c0a","slug":"video-video-saval-asapatal-ma-isanayata-ka-masal-ajanab-yavaka-na-bjaraga-mahal-ka-thama-hatha-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिविल अस्पताल में इंसानियत की मिसाल, अजनबी युवक ने बुजुर्ग महिला का थामा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिविल अस्पताल में इंसानियत की मिसाल, अजनबी युवक ने बुजुर्ग महिला का थामा हाथ
लखनऊ के सिविल अस्पताल परिसर में इंसानियत की एक भावुक तस्वीर सामने आई। फिरोजाबाद निवासी बुजुर्ग महिला रामवती अपनी जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग जाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठी थीं। उनका कहना है कि ऑटो चालक उन्हें मुख्यमंत्री आवास ले जाने के बजाय सिविल अस्पताल के गेट पर उतारकर चला गया।
अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बैठी रामवती पर वहां मौजूद राजू नामक युवक की नजर पड़ी। राजू, जो अपना हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के बाद अस्पताल परिसर में आराम कर रहा था, बुजुर्ग महिला को सड़क से उठाकर पास की सीमेंट की बेंच पर ले गया और उनकी परेशानी पूछी। रामवती ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई तो युवक भावुक हो गया। बातचीत के दौरान बुजुर्ग महिला बार-बार उसके सिर पर हाथ फेरते हुए उसे अपना बेटा कहकर आशीर्वाद देती रहीं। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने भी इस मानवीय संवेदना की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।