{"_id":"69b15200869cc206d00111b6","slug":"video-video-tahasal-ma-para-thana-thharana-paratharashana-kamakaja-parabhavata-tahasal-ma-bharashhatacara-ka-lkara-aavaja-uthaii-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तहसील में पूरे दिन धरना-प्रदर्शन, कामकाज प्रभावित, तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तहसील में पूरे दिन धरना-प्रदर्शन, कामकाज प्रभावित, तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई
करनैलगंज तहसील परिसर में पूरे दिन धरना-प्रदर्शन का माहौल रहा। एक ओर अधिवक्ता तहसीलदार और एसडीएम के विरोध में अनशन व प्रदर्शन करते रहे, वहीं दूसरी ओर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर तहसील मुख्य द्वार पर धरना दिया। दोनों पक्षों की नारेबाजी के कारण तहसील का कामकाज प्रभावित रहा और फरियादी व वादकारी बैरंग लौट गए।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है और बिना लेनदेन के कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने अधिकारियों के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। दूसरी ओर लेखपाल संघ ने वेतन विसंगति दूर करने और सम्मानजनक व्यवहार की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध अधिवक्ताओं से नहीं, बल्कि अपनी मांगों को लेकर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।