{"_id":"68e7608a96dd0e0e6d0adc13","slug":"video-video-vatata-matara-naramal-sataramanae-na-ka-ramall-ka-aarata-rama-mathara-ka-bhavayata-thakha-haii-bhavavabhara-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की रामलला की आरती, राम मंदिर की भव्यता देख हुईं भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की रामलला की आरती, राम मंदिर की भव्यता देख हुईं भावविभोर
प्रभु श्रीराम की नगरी में बृहस्पतिवार सुबह भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह छह बजे श्रीरामलला की श्रृंगार आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धा से आराध्य के दर्शन किए और मंदिर की दिव्यता और भव्यता को निहारा।
आरती के बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में राम मंदिर भवन निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने व्यवस्था की सराहना की और कहा कि ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में समरसता व सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।