{"_id":"6a802df5f0995949fa0abc1d","slug":"video-video-vathama-varalda-sakal-ma-80-va-savatatarata-thavasa-ka-bhavaya-aayajanakaii-sakal-ma-parabhata-fara-ka-aayajana-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वेदम वर्ल्ड स्कूल में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन,कई स्कूलों में प्रभात फेरी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वेदम वर्ल्ड स्कूल में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन,कई स्कूलों में प्रभात फेरी का आयोजन
वेदम वर्ल्ड स्कूल की बख्शी का तालाब शाखा में शनिवार को देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस 'जलसा-ए- आज़ादी' के रूप में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस मौके क्षेत्र के कई स्कूलों में प्रभात फेरी भी निकाली गई। वेदम ग्रुप के उपाध्यक्ष शिव पांडेप व विद्यालय की प्रधानाचार्या शमीम सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात वेदों के नाम से रखे हुए विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। देश की प्रतिज्ञा एवं सामूहिक वंदे मातरम्' गायन ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि शिव पांडेय एवं प्रधानाचार्या शमीम सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक 'आज़ादी की कहानी' विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संघर्ष एवं आज़ादी के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यजुर्वेद हाउस के विद्यार्थियों ने बिहू नृत्य की प्रस्तुति में ओजस्वी, ज़ैनब, न्योनिका, सहाने, अनन्या, यश, प्रतीक, आभ्या, रुद्र और शिवा ने शानदार नृत्य किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रक़्स-ए-वतन' के तहत बीहू एवं रौफ नृत्य की विजेता प्रस्तुतियों ने देश की लोक-सांस्कृतिक विविधता की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। वहीं 'आवाज़-ए-हिन्द' के अंतर्गत विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। भाषण में यश (सीनियर वर्ग), अद्विका (जूनियर वर्ग) एवं अदीपा, कविता में विश्वा (यजुर्वेद हाउस) तथा गीत में मंजरी (यजुर्वेद ऋग्वेद हाउस) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाउस-वाइज प्रतियोगिताओं में ऋग्वेद हाउस ने 106 अंक, यजुर्वेद हाउस ने 91 अंक, अथर्व हाउस ने 86 अंक तथा साम हाउस ने 79 अंक प्राप्त किए। विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।