Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sadhvi's car attacked, Bajrang Dal and Vishwa Hindu Parishad activists surrounded the police station
{"_id":"699f2ba35800a0cad70f4356","slug":"sadhvis-car-attacked-vandalized-and-assaulted-bajrang-dal-and-vishwa-hindu-parishad-activists-surrounded-the-police-station-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3993430-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: साध्वी की कार पर हमला, तोड़फोड़-मारपीट, बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: साध्वी की कार पर हमला, तोड़फोड़-मारपीट, बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:54 PM IST
राजधानी के मिसरोद इलाके में बुधवार शाम एक साध्वी के गाड़ी पर हमला किया गया। साध्वी अपने दो सहयोगी बहनों के साथ घटना के समय में गाड़ी में मौजूद थीं। गाड़ी टकराने के विवाद के बाद पीछे की कार में सवार युवकों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी। उन्होंने साध्वी की गाड़ी में तोड़फोड़ की तथा डीजल की केन निकालकर कार को जलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुंडागर्दी करने वाले वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने मिसरोद थाने में सामने प्रदर्शन किया। आरोपी विशेष समुदाय के हैंI
थाना पुलिस के अनुसार साध्वी रंजना दीदी बुधवार देर शाम मिसरोद इलाके में थीं। कार में दो अन्य साध्वियों के अलावा ड्राइवर था। उनकी कार मिसरोद थाने से आगे जा रही थी इसी दौरान आगे की गाड़ियों के रुके होने के कारण उनकी गाड़ी भी जाम में फंस गई। उनकी गाड़ी रुकी हुई थी इसी दौरान पीछे से आई कार ने हार्न बजाना शुरू किया। इस पर साध्वी की गाड़ी के ड्राइवर ने इशारे में कहा कि आगे की गाड़ियां बढेंगी तभी वह अपनी गाड़ी को बढ़ा सकेगा। जाम से निकलने के दौरान दो गाड़ियों में हल्की सी टक्कर को गई। इस टक्कर के बाद पीछे की गाड़ी में सवार युवक गुंडागर्दी पर उतर आए तथा उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। साध्वी के ड्राइवर ने विरोध किया तो इन युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान भगवाधारी साध्वी रंजना दीदी गाड़ी से बाहर निकली तों तो इन गुंडों ने उनके साथ भी अभद्रता की। युवकों ने साध्वी की गाड़ी में तोड़फोड़ की।
बताया यह भी जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक केन निकालकर साध्वी की गाड़ी पर डालने तथा जलाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस केन में डीजल था। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता मिसरोद थाने पहुुंच गए तथा उन्होंने गुंडागर्दी करने वाले युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने तथा उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था, कार में आग लगने के प्रयास जैसी बात अभी तक नहीं आई है I
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।