Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Bihar Election: Maithili Thackeray will contest from this seat in the Bihar Assembly elections! She revealed i
{"_id":"68e631991250925d4506afe0","slug":"bihar-election-maithili-thackeray-will-contest-from-this-seat-in-the-bihar-assembly-elections-she-revealed-i-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट से मैदान में उतरेंगी मैथिली ठाकर! खुद बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट से मैदान में उतरेंगी मैथिली ठाकर! खुद बताया
Video Desk Amar Ujala Published by: अंजलि देवी Updated Wed, 08 Oct 2025 03:11 PM IST
Link Copied
बिहार विधानसभा चुनाव को जोर शोर तैयारियों के बीच अब लोकगायिका मैथिली ठाकुर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.. दरअसल पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं से मुलाकात के बाद लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है... मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा महोत्सव में प्रस्तुति देने आईं मैथिली ने कहा कि उनका उनके गृह क्षेत्र से अलग ही जुड़ाव है और अगर वे अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत वहां से करेंगी तो वह बहुत कुछ सीख सकेंगी...
दरअसल मैथिली ने पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की। वहां दो चरणों में छह और ग्यारह नवंबर को मतदान होगा जबकि 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी। पसंद के विधानसभा चुनाव क्षेत्र के बारे में पूछे जाने पर मैथिली ने कहा कि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन वे अपने गांव के क्षेत्र में जाना चाहेंगी क्योंकि वहां से एक अलग जुड़ाव है। और वो अपने जिले के कुछ करना चाहती हैं...
आपको बता दें कि मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले में बेनीपट्टी में हुआ था। वे एक मैथिल संगीतकार और संगीत शिक्षक रमेश ठाकुर और भारती ठाकुर की बेटी हैं।वर्तमान में बिहार विधानसभा में बेनीपट्टी का प्रतिनिधित्व बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा कर रहे हैं। अड़सठ साल के झा ने 2020 में ब्राह्मण बाहुल्य वाली इस सीट पर कांग्रेस की भावना झा को तीस हजार से भी अधिक मतों से हराया था। बिहार विधानसभा के चुनाव से ही जुड़े एक अन्य सवाल पर मैथिली ने कहा कि वे देश के विकास के लिए, हरसंभव योगदान देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तावड़े और राय से हुई मुलाकात के दौरान बिहार के भविष्य को लेकर उनकी बहुत सारी बातें हुईं। मैथिली ठाकुर इसी साल जुलाई में 25 साल की हुई हैं। साल 2011 में महज 11 साल की उम्र में मैथिली ने गीत-संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और तब से वे इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।