Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
High-voltage drama in Pandhurna: Deranged youth climbs a tall mobile tower; huge crowd gathers below.
{"_id":"6a4bd58390c8c9ccd00cbf8a","slug":"high-voltage-drama-in-pandhurna-deranged-youth-climbs-a-tall-mobile-tower-huge-crowd-gathers-below-chhindwara-news-c-1-1-noi1553-4474453-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पांढुर्णा में हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टॉवर के शिखर पर जा बैठा युवक, पुलिस के लिए बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पांढुर्णा में हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टॉवर के शिखर पर जा बैठा युवक, पुलिस के लिए बना चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 10:34 PM IST
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक करीब 400 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंचकर बैठ जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन टावर की अत्यधिक ऊंचाई के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सुरक्षा व्यवस्था को पार कर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कुछ ही देर में उसके सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया। टावर के शिखर पर युवक को बैठा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक कई बार टावर के अंतिम छोर पर खतरनाक तरीके से हिलता-डुलता दिखाई दिया, जिससे लोगों की सांसें थम गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित दानी के नेतृत्व में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। प्रशासन का पूरा प्रयास युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का है। हालांकि, टावर की ऊंचाई और युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू टीम बेहद सावधानी से कार्रवाई कर रही है। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।
घंटों बीत जाने के बाद भी युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस और प्रशासन लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार उससे संवाद स्थापित करने और उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसके टावर पर चढ़ने के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाई है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। इसके बाद उसकी पहचान और इस कदम के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।