सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Four feet long crocodile captured in a cage

Damoh News: चार फीट लंबा मगरमच्छ पिंजरे में कैद, ब्यारमा नदी से फिर पकड़ा मगरमच्छ, खतरा अभी भी बरकरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 25 Jul 2025 10:42 AM IST
Four feet long crocodile captured in a cage
दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत हटरी गांव से बहने वाली ब्यारमा नदी में शुक्रवार सुबह वन विभाग ने एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, जिसमें मछली को चारे के रूप में रखा गया था। मछली खाने के प्रयास में मगरमच्छ पिंजरे में कैद हो गया। लगभग चार फीट लंबे इस मगरमच्छ को अब सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि एक सप्ताह में यह दूसरा मगरमच्छ है, जिसे इसी नदी से पकड़ा गया है। हालांकि, खतरा अभी भी बरकरार है क्योंकि नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ होने की आशंका है।

दरअसल, यह वही हटरी गांव है, जहां कुछ दिन पहले एक आठ वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने नहाते समय जबड़ों में दबोच लिया था। अगले दिन उसका शव झाड़ियों में मिला था। इस घटना के बाद से नदी में मगरमच्छों की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है, जिसके चलते रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन दिनों से पिंजरा नदी में रखा गया था, जिसमें मुर्गे और मछली का मांस रखा गया था। शुक्रवार सुबह मगरमच्छ को पिंजरे में फंसा देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। 

ये भी पढ़ें: जीजा बना 'जल्लाद', पति से अलग रह रही साली का उजाड़ा परिवार; बच्चों की हत्या की खौफनाक कहानी

पिछले सप्ताह भी पकड़ा था मगरमच्छ
पिछले रविवार को भी हटरी गांव के पास से बहने वाली ब्यारमा नदी से एक 12 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया था। उसे पकड़ने के लिए छह दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, जिसके बाद उसे वन विहार, भोपाल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: क्या दिन थे, मैं नहीं जी पा रही': इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद मिले मां-बेटी के शव; दो दिन पहले पति ने दी थी जान

नदी से दूर रहें लोग 
डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि हटरी गांव से एक और मगरमच्छ पकड़ा गया है, जिसे भोपाल वन विहार में छोड़ने को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं, ब्यारमा नदी में अभी भी मगरमच्छों की मौजूदगी की संभावना बनी हुई है, इसलिए ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी से दूर रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

असलहा लेकर दुकानदारों को धमका रहे युवक को पकड़ा, VIDEO

25 Jul 2025

150 धार्मिक स्थलों का इतिहास बताएगी देवालय पुस्तक

24 Jul 2025

नवीन गंगापुल पर सुबह व रात में एक-एक घंटे लगा जाम

24 Jul 2025

VIDEO: बाइक सवारों को टैंकर ने मारी टक्कर, मामा की मौत; भांजा घायल

24 Jul 2025

बिलासपुर ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश: सास-पत्नी और साढू निकले हत्यारे, पहचान छुपाने के लिए कुचला था चेहरा

विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे छह देशों के नौ युवा

24 Jul 2025

सखी केंद्र की ओर से 'निशांत वैलनेस मंत्रा' का शुभारंभ, चिकित्सा पद्धतियों के बारे में बताया

24 Jul 2025
विज्ञापन

सीएचसी में नवजात और मां के फर्श पर लेटने का मामला, डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का दिया आदेश

24 Jul 2025

गाजियाबाद: सराफा दुकान में घुसकर दिन-दहाड़े करोड़ों की लूट, सामने आया CCTV फुटेज, जांच के लिए पहुंचे कमिश्नर

24 Jul 2025

रोड पर कई दिन से गिरी स्ट्रीट लाइट और पेड़, जिम्मेदार लापरवाह, हादसे को दावत

24 Jul 2025

VIDEO: भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी पर आक्रोश, अधिवक्ता दर्ज कराएंगे केस

24 Jul 2025

एसपी की जांच में हैरान करने वाला खुलासा, बलरामपुर से की जाती थी टेरर फंडिंग

24 Jul 2025

जींद: सीएम फ्लाइंग की टीम ने बीज और कीटनाशकों की चार दुकानों पर की छापेमारी

24 Jul 2025

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में जनरेटर के पार्ट्स चोरी करने वाले दो बदमाश गोली लगने से घायल

24 Jul 2025

Una: सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल हॉकी टीम चेन्नई रवाना

24 Jul 2025

Shimla: रिवोली मार्केट में गिरा पेड़, दबने से किशोर को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

24 Jul 2025

चकेरी में अवैध कनेक्शन काटने पहुंची केस्को की टीम, लोगों ने किया हंगामा

24 Jul 2025

अलीगढ़ में कांग्रेस नेता आगा युनूस ने किया पौधारोपण, बोले- पेड़ धरती का श्रंगार हैं

24 Jul 2025

कानपुर में मेट्रो के सात स्टेशनों पर लग रहे लिफ्ट एस्केलेटर

24 Jul 2025

साइबर अपराध व्यक्तिगत, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी पर सत्र का आयोजन

24 Jul 2025

हिसार: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता काआयोजन, आंचल पूनिया ने रेशमा कौर को हराया

24 Jul 2025

कुरुक्षेत्र: निर्माणाधीन सड़क की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी टीम ने सैंपल किए एकत्रित

24 Jul 2025

Barmer News: श्मशान घाट में जलभराव से रुका अंतिम संस्कार, शव लेकर हाईवे पर बैठे परिजन, बेनीवाल ने जताई नाराजगी

24 Jul 2025

इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर ईडन का 15वां अधिष्ठापन समारोह, मिली बनीं अध्यक्ष, सचिव स्वाति

24 Jul 2025

दिन भर लाइन लगाने के बाद किसानों को मिलती सिर्फ एक बोरी खाद

24 Jul 2025

गर्भवती को लगा गार्ड का धक्का, महिलाओं ने उसे चप्पलों से पीटा

24 Jul 2025

'महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा': नोएडा में खुला आकांक्षा स्टोर, जानें क्या बोलीं डॉ. रश्मि सिंह

24 Jul 2025

सोनीपत: कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली

24 Jul 2025

जीएमसीएच-32 ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक, मांगों को लेकर शशि शंकर तिवारी को सौंपा ज्ञापन

24 Jul 2025

रेवाड़ी: सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने मिठाई की दुकान से जांच के लिए भरे सैंपल

24 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed