सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police Parade Two Accused in Khajri Mohalla Stone-Pelting Case

खजरी मोहल्ला पथराव कांड: जहां मचाया उत्पात, वहीं पुलिस ने निकाली अपराधियों की हेकड़ी; निकाला पैदल जुलूस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 10:22 PM IST
Police Parade Two Accused in Khajri Mohalla Stone-Pelting Case
दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी मोहल्ला में जुआ खेलने और शराबखोरी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शराब के नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने विरोध करने वाले परिवार के घर पर धावा बोल दिया और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए, जबकि घर के बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रविवार शाम उन्हीं गलियों में आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला गया, जहां उन्होंने उत्पात मचाया था। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

ड्यूटी से लौटे युवक ने किया विरोध, भड़क उठे आरोपी
पीड़ित नरेन्द्र अहिरवार के अनुसार वह देर रात ड्यूटी से घर लौटे थे। घर के पीछे कुछ युवक जुआ खेल रहे थे और शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने जब इसका विरोध करते हुए वहां से हटने के लिए कहा, तो आरोपी नाराज हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में करीब दो दर्जन से अधिक लोग एकत्रित होकर नरेन्द्र के घर के बाहर पहुंच गए और अचानक ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला पत्थरों की आवाज से गूंज उठा और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

पढ़ें: ट्रेन में आग की अफवाह सुनकर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए; चार लोगों की मौत

पिता-पुत्र पर बरसे पत्थर, अस्पताल पहुंचाना पड़ा
हमले के दौरान नरेन्द्र अहिरवार के पुत्र अभिषेक अहिरवार और पिता शंकर अहिरवार पत्थरों की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन तत्काल दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उपद्रवियों ने काफी देर तक लगातार पथराव किया, जिससे सड़क पर ईंट और पत्थरों का ढेर लग गया। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।

महिलाओं और बच्चों में मची चीख-पुकार
अचानक हुए हमले से घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए। जान बचाने के लिए परिवार के लोगों ने तत्काल घर के दरवाजे बंद कर लिए और भीतर सुरक्षित रहने का प्रयास किया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो घटना और गंभीर रूप ले सकती थी।

कार को बनाया निशाना, शीशे चकनाचूर
हमलावरों का गुस्सा केवल परिवार तक सीमित नहीं रहा। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार पर भी हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए गए और वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया।

डायल-112 की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने खजरी मोहल्ला सहित शहर के विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सब्जी मंडी, कृषि उपज मंडी, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खजरी मोहल्ला निवासी आरोपी संदीप आठिया और भगवाचंद अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से जुआ, शराबखोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। मामले में शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया है।

जहां किया था पथराव, वहीं निकला पैदल जुलूस
रविवार शाम पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन तथा सीएसपी एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ दोनों आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला गया। जुलूस उसी क्षेत्र से निकाला गया, जहां आरोपियों ने पथराव और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से नारे भी लगवाए, अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस कार्रवाई को देखते रहे।

पुलिस का संदेश: गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में गुंडागर्दी, उपद्रव, जुआ-सट्टा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Dehradun: बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने

14 Jun 2026

रोहतक: डी-पार्क अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मिले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पीड़ित परिजनों के लिए सरकारी नौकरी की मांग उठाई

14 Jun 2026

हांसी: अरुट द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया, यादव समाज दो गुटों में बंटा, महापंचायत में हुई चर्चा

14 Jun 2026

ग्रेनो के सेक्टर डेल्टा-एक में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने साझा की समस्याएं

14 Jun 2026

मलबा और कूड़ा डंपिंग से त्रस्त हैं सेक्टर 55 की 10 सोसाइटियाें के लोग

14 Jun 2026
विज्ञापन

Una: आस्था का केंद्र बना गूगा जाहरवीर धाम, जेष्ठ माह के हर रविवार सजता है विशाल मेला

14 Jun 2026

Sirmour: मां रेणुका सेवा समिति ने रेणुकाजी झील में छेड़ा सफाई अभियान

14 Jun 2026
विज्ञापन

Sirmour: भावन शर्मा बोले -प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, सरकार रोकने में नाकाम

14 Jun 2026

Kullu: भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर हो रहे पहिए जाम, पर्यटक परेशान

14 Jun 2026

Ratlam Crime: सराफा बाजार में डकैती से पहले अंतरराज्यीय गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

14 Jun 2026

VIDEO: अयोध्या श्रीराम मंदिर दान पत्र घोटाले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : प्रभारी मंत्री आशीष पटेल

14 Jun 2026

VIDEO: जीवन बचाने की मुहिम में उमड़े लोग, रक्तदान शिविर में दिखा सेवा का जज्बा

14 Jun 2026

Meerut: समाज में फैली कई कुरीतियों को लेकर सर्व समाज की पंचायत का आयोजन

14 Jun 2026

Meerut: अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में बनाई लाइव पेंटिंग

14 Jun 2026

Meerut: चेतावाली ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, सौरव बने मैन ऑफ द मैच

14 Jun 2026

गोरखपुर एम्स में अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, एम्स में सेवा भाव

14 Jun 2026

Mandi: विश्व रक्तदाता दिवस पर मंडी में 70 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

14 Jun 2026

Meerut: संगीत सोम बोले- इस बार सरधना में तीसरे नंबर पर रह जाएगी सपा

14 Jun 2026

पंचायती जमीन की बोली में पारदर्शिता की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सोनिया मान और केजरीवाल का जलाया पुतला

14 Jun 2026

SIT मेरे घर आई थी, मैं उसके सामने पेश नहीं हुआ: ज्ञानी रघबीर सिंह

14 Jun 2026

Vikasnagar: भाजयुमो नेता की हत्या के बाद भाई का बयान आया सामने

14 Jun 2026

Una: करनैल सिंह धवाला बोले- बेटे की शादी में निमंत्रण न देने की मिली सजा, पद से हटाया गया

14 Jun 2026

Una: वीरेंद्र कंवर बोले- जयराम सरकार ने कुटलैहड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को दी थी नई दिशा, अब विकास कार्यों की रफ्तार धीमी

14 Jun 2026

Shimla: एलपीजी संकट और पेट्रोल-डीजल पाबंदी पर भड़की माकपा, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

14 Jun 2026

VIDEO: आगरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

14 Jun 2026

Hamirpur: महेशकवाल गांव को सड़क की सौगात, विधायक रणजीत सिंह ने किया लोकार्पण

गुरुद्वारों में चल रही योग कक्षाओं का विरोध, अकाल तख्त को सौंपा मांग पत्र

14 Jun 2026

कानपुर: सड़क और पुल के लिए प्रधानमंत्री तक पहुंची गुहार, सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने किया धरना-प्रदर्शन

14 Jun 2026

Kashmir: गांदरबल की बादशाही नहर के पास भूस्खलन, कई घरों में घुसा मलबा और पानी

कानपुर: पनकी में जनता ही जनार्दन और स्वास्थ्य शिविर, समस्याओं के समाधान के लिए उमड़ी भीड़

14 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed