सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   father-stabbed-to-death-while-protecting-son-in-money-dispute-damoh

Damoh News: पैसों के लेन-देन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, बेटे को बचाने पहुंचे पिता के सीने में घोंपा चाकू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 03:03 PM IST
father-stabbed-to-death-while-protecting-son-in-money-dispute-damoh

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के रामपुर गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 70 वर्षीय माखन उर्फ हल्के भाई पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी उनके बेटे पर हमला करने पहुंचे थे, लेकिन बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पिता को चाकू लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी हरिदास पटेल और गांव के ही राकेश उर्फ कूरा सिंह ठाकुर के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि शनिवार रात राकेश उर्फ कूरा सिंह ठाकुर अपने साले सचिन ठाकुर और कुछ अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर हरिदास के घर पहुंचा।

परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले से योजना बनाकर हरिदास पर हमला करने आए थे। घर पहुंचते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हरिदास के पिता माखन पटेल बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से माखन पटेल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- राजपरिवार में गोलीकांड: मारपीट-फायरिंग और VIP ट्रीटमेंट के आरोप से उलझी जांच, VIDEO में ऐसा क्या जिसने चौंकाया

वारदात के बाद आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल नरसिंहगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम और सीएसपी एचआर पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मृतक के भतीजे रामेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि राकेश उर्फ कूरा सिंह ठाकुर, उसके साले सचिन ठाकुर और अन्य साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों का मकसद हरिदास पर हमला करना था, लेकिन बीच-बचाव करने आए माखन पटेल उनकी हिंसा का शिकार हो गए। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस बोली- हत्या का मामला दर्ज, तलाश जारी
मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया है। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर बातचीत और विवाद हुआ था। रात में आरोपी पटेल परिवार के घर पहुंचे और हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों का निशाना हरिदास था, लेकिन पिता माखन पटेल बीच-बचाव करने पहुंच गए। इस दौरान उनके सीने में चाकू मार दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दमोह में जुआ खेलने से रोका तो बरपा कहर: खजरी मोहल्ला में घर पर पथराव, दो घायल; कार में तोड़फोड़

14 Jun 2026

सीतापुर: अटरिया के पांडेय रामपुर गांव में साढ़े तीन लाख से अधिक का सामान समेत ले गए चोर

14 Jun 2026

गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

14 Jun 2026

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, निकाली गई जागरुकता रैली

14 Jun 2026

भस्म आरती: भांग का शृंगार मस्तक पर डमरू-त्रिशूल और बेलपत्र से सज गए बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म

14 Jun 2026
विज्ञापन

Bageshwar: अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटे समेत चार लोग घायल

14 Jun 2026

VIDEO: कांग्रेसियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला फूंका

14 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: गौलापार स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने रखी राय

14 Jun 2026

VIDEO: फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र खरीदने के दो और आरोपी दबोचे

VIDEO: हल्द्वानी-काठगोदाम से नहीं चली शटल सेवा, जाम से जूझे लोग

14 Jun 2026

कानपुर: सबमर्सिबल के विवाद में पार्षद के पति को पीटा, छह पर रिपोर्ट

14 Jun 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने तोड़ा बिजली का पोल, चालक फरार; VIDEO

14 Jun 2026

जाैनपुर में धूल भरी आंधी के बाद शुरू हुई बारिश, VIDEO

14 Jun 2026

बजाज कंपनी के नाम पर 2.5 करोड़ की साइबर ठगी, गैंग का सरगना गिरफ्तार; VIDEO

14 Jun 2026

सपा विधायकों ने एफआईआर दर्ज कराने वाले अधिवक्ता का किया सम्मान

13 Jun 2026

IMA से पहली बार महिला कैडेट्स पासआउट, राष्ट्रपति बोलीं- महिला नेतृत्व वाले विकास का प्रतीक

13 Jun 2026

आईएमए पीओपी: भव्य परेड में कदमताल करते आगे बढ़े जेंटलमैन कैडेट्स

13 Jun 2026

राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में अंतिम पग पार सेना का हिस्सा बने 515 कैडेट

13 Jun 2026

आईएमए पीओपी: राष्ट्रपति ने किया परेड का निरीक्षण

13 Jun 2026

आईएमए पीओपी: नए सैन्य अधिकारी पीपिंग सेरेमनी में पहुंचे

13 Jun 2026

कानपुर: बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी, घरों के अंदर घुसा पानी

13 Jun 2026

एक साथ सेना में अधिकारी बने महाराष्ट्र दो भाई

13 Jun 2026

घाटमपुर: वसूली की शिकायत पर विधायक ने खाद्य निरीक्षक को फटकारा

13 Jun 2026

अलीगढ़ के तालानगरी पहुंची शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की 'गविष्टि गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा', बोले यह

13 Jun 2026

असम विमान हादसे में टप्पल का लाल शहीद, सार्जेन्ट जितेंद्र शर्मा की याद में हर आंख हुई नम

13 Jun 2026

Meerut: मुस्लिम समाज के बीच पहुंचे संगीत सोम, सपा पर साधा निशाना, कहा- मुस्लिम बच्चों को हमने किया सम्मानित

13 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले में पहुंचे लोगों ने लिया झूलों का आनंद

13 Jun 2026

Meerut: विश्व रक्तदाता दिवस समारोह पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

13 Jun 2026

Meerut: तेज़ रफ्तार कार सवार महिला ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, पैर टूटा

13 Jun 2026

Meerut: तेज़ रफ्तार कार सवार ई-रिक्शा में टक्कर मारकर फरार, पलटने से सवार पुलिसकर्मी और चालक घायल

13 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed