आदिवासी बाहुल्य जिले के धामनोद में महिला को बंधकर बनाकर बेरहमी से मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित महिला भी बदहवास दिखाई दे रही है। महिला ने पांच पर लोगों पर बंधक बनाकर पीटने और सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में पांचों पर एफआईआर दर्ज की है।
महिला ने बताया कि ग्राम कुन्दा में उसके खेत के पास असुबाई पति द्वारकिया का घर है, जो अपने बेटों अमित और गोपाल के साथ जेसीबी मशीन से जमीन समतल करवा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के घर के पीछे बनी बाउंड्री के खंभे को तोड़ दिया। जब महिला विरोध करने और समझाने पहुंची तो अमित, गोपाल और असुबाई ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में असुबाई की बेटियां अतिना और हेमा भी मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने भी मारपीट करते हुए गाली-गलौज की।
ये भी पढ़ें- छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता की मारपीट में चार साल के मासूम बेटे की मौत; जेल भेजा गया आरोपी
आरोपियों ने मारपीट करते हुए घर के बाड़े तक दौड़ाया, इस दौरान साड़ी खुल गई। इसी स्थिति का फायदा उठाकर, अमित ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना तत्काल डायल 100 को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। अपने पति को पूरी घटना बताई और परिजनों के साथ धामनोद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। धामनोद पुलिस ने महिला की शिकायत पर अमित पिता द्वारकिया, गोपाल पिता द्वारकिया, असुबाई पति द्वारकिया, अतिना और हेमा पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।