बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Dindori News: Villagers Take Charge as Administration Fails to Act, Raise Funds to Build School

Dindori News: प्रशासन की अनदेखी के बीच ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी, चंदा जुटाकर शुरू किया स्कूल निर्माण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 02:46 PM IST
Dindori News: Villagers Take Charge as Administration Fails to Act, Raise Funds to Build School
जिले के समनापुर विकासखंड के ग्राम भालापुरी के शिकारी टोला में ग्रामीणों ने शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब एक वर्ष तक लगातार आवेदन, मांग और इंतजार के बावजूद जब नए प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार छोड़ स्वयं स्कूल बनाने का निर्णय ले लिया।

ग्रामीणों ने गांव के प्रत्येक परिवार से 500-500 रुपये का सहयोग एकत्र किया है। इसके साथ ही श्रमदान के माध्यम से नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी और शिक्षा के लिए अब वे प्रशासन पर निर्भर नहीं रहेंगे।

दरअसल पिछले वर्ष प्राथमिक शाला का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर होने के कारण उसे डिस्मेंटल कर दिया गया था। भवन हटने के बाद स्कूल के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। उस समय पालकों और ग्रामीणों ने अपने प्रयास से झोपड़ीनुमा अस्थायी व्यवस्था तैयार कर बच्चों की पढ़ाई जारी रखी थी। इस समस्या को मीडिया ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे उम्मीद जगी थी कि जल्द ही नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थायी भवन निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर के 900 करोड़पतियों का सीक्रेट ग्रुप, दुबई से भारत तक फैला रहा व्यापार, जानिए कैसे?

वर्तमान में विद्यालय के 52 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई गांव के एक मकान के एक ही कमरे में कराई जा रही है। पहली से पांचवीं तक की सभी कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। शिक्षिका का कहना है कि सीमित स्थान और सभी कक्षाओं के एक साथ संचालन के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बेहद कठिन हो गया है। इससे बच्चों के सीखने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।

प्रशासन की लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने अब स्वयं स्कूल भवन निर्माण का बीड़ा उठा लिया है। गांव के लोग आर्थिक सहयोग देने के साथ निर्माण कार्य में श्रमदान भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि सरकारी व्यवस्था समय पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है, तो बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए समाज को आगे आना ही होगा।

भालापुरी के शिकारी टोला का यह प्रयास एक ओर ग्रामीणों की एकजुटता, जागरूकता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है, तो दूसरी ओर यह सवाल भी खड़ा करता है कि करोड़ों रुपये के विकास बजट और शिक्षा योजनाओं के बावजूद एक छोटे से गांव को अपने बच्चों के लिए स्कूल भवन स्वयं क्यों बनाना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस पहल के बाद जिला प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों तक ही सीमित रह जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहादुरगढ़ में मानसून ने दी दस्तक

ग्रेटर नोएडा: गैस सिलेंडर फटने से लेबर कैंप में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

02 Jul 2026

Harda News: नहर किनारे खेत में मिला महिला का शव, पुलिस को हत्या की आशंका; जांच में जुटी टीम

02 Jul 2026

GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में NH-45 पर बारिश से कीचड़ ही कीचड़, घंटों जाम से यात्री परेशान

Video: रिमझिम बारिश से लखनऊ का मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से राहत

02 Jul 2026
विज्ञापन

Video: यूपीटीईटी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जॉइंट सीपी ने तैयारियों की समीक्षा की

02 Jul 2026

फिरोजपुर में देर रात रिमझिम बारिश, तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन

Ujjain: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया पर हुई भस्म आरती, बाबा श्री महाकाल के दरबार में ढोल-नगाड़े की रही गूंज

02 Jul 2026

तीन वर्षों से लगातार ढैंचा की खेती कर रहे किसान, VIDEO

01 Jul 2026

Meerut: सुबह से नहीं आई बिजली, माधवपुरम बिजलीघर पर लोगों का हंगामा

01 Jul 2026

सड़कों पर चलना दुश्वार, गड्ढा भरने का 420 सड़कें कर रहीं इंतजार; VIDEO

01 Jul 2026

दालमंडी में पांच मस्जिदों पर चला हथौड़ा, VIDEO

01 Jul 2026

सामनेघाट के श्री वैष्णव मठ के पास लटकते बिजली तार बने खतरा, भक्तों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग, VIDEO

01 Jul 2026

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026

छह माह से टूटा नाली का ढक्कन, हादसों का बना कारण; VIDEO

01 Jul 2026

70 साल पुराने 20 से ज्यादा पुल-पुलियों पर दौड़ रही जिंदगी, रोज दो हजार लोगों का आवागमन; VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा की घटना के विरोध में मुगलसराय के अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा तहसील में अधिवक्ताओं का हंगामा, आरोपी लिपिक के निलंबन की उठी मांग; VIDEO

01 Jul 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण पखवाड़े के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन, VIDEO

01 Jul 2026

अमर उजाला ने चिकित्सा नायकों को किया सम्मानित, शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

01 Jul 2026

Meerut: चार घंटे में कर दिया सिपाही की मां की हत्या का खुलासा

01 Jul 2026

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कानपुर पहुंचे

01 Jul 2026

अकराबाद में ट्रक से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

01 Jul 2026

गोलू हत्याकांड में उपद्रव करने वाले तीन नामजद समेत 50 पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज

01 Jul 2026

श्रावस्ती: लाखों की जमीन हड़पने का आरोप, कार्रवाई के लिए टंकी पर चढ़ी महिला

01 Jul 2026

3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का आरोपी इनामी फैज गिरफ्तार, अब चार्जशीट की तैयारी

01 Jul 2026

गाजीपुर में 36,960 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, VIDEO

01 Jul 2026

उपग्रह आधारित रोवर मशीन से होगी सटीक पैमाइश, VIDEO

01 Jul 2026

पगडंडी के रास्ते खेत पहुंचे डीएम, रोवर तकनीक से पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ; VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed