{"_id":"66d70ccd450ace246b004c3c","slug":"bribery-babu-got-caught-by-powerful-unemployed-people-then-this-happened-watch-video-guna-news-c-1-1-noi1226-2065276-2024-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: दबंग बेरोजगारों के हत्थे चढ़ गए रिश्वतखोर बाबू, फिर ऐसा हुआ, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: दबंग बेरोजगारों के हत्थे चढ़ गए रिश्वतखोर बाबू, फिर ऐसा हुआ, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 08:01 PM IST
Link Copied
नौकरी लगवाने और लगाने के नाम पर पैसे ऐंठने के कई मामले में हमने कई लोगों को इधर से उधर शिकवा शिकायते करते हुए देखा है। लेकिन वो कहावत है कि सैर को सवा सेर भी जरूर मिलता है। कुछ ऐसा ही गुना जिले में एक रिश्वतखोर बाबू के साथ घटित हुआ है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के एक बाबू ने कुछ युवाओं से मृगवास और सानई के स्कूलों में चौकीदार की नौकरी दिलवाने के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे, जो की वायरल वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि बताया जा रहा है कि वह बाबू युवकों के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद उसे युवकों के द्वारा बंदी बना लिया गया। युवक बंधक बनाए गए बाबू से अपने रुपये वापस मांग रहे हैं।
साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि बाबू ने करीब 10 महीने पहले युवकों से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद चौकीदार की नौकरियों की निविदा रद्द हो गई, जिसके बाद युवक शिक्षा विभाग के इस क्लर्क से अपने पैसे मांगते रहे। लेकिन उसके कानो तक जूं न रेंगी, आखिरकर बाबू आरोपी युवकों के इलाके में ही फंस गया, जिसके बाद युवकों ने उसे रस्सी से बांधकर जमकर मारपीट की और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हालांकि, गुना जिला शिक्षा विभाग से इस मामले में अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।वायरल वीडियो को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि बंधक बनाया जाने वाला सरकारी बाबू हायर सेकेंडरी स्कूल मृगवास में पदस्थ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।