Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
When! Union Minister played Peekalball at the conclusion of MP Sports Mahotsav, everyone was left watching
{"_id":"67a9e4770f2aca396708317a","slug":"when-union-minister-played-peekalball-at-the-conclusion-of-mp-sports-mahotsav-everyone-was-left-watching-guna-news-c-1-1-noi1226-2612527-2025-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News:खेल महोत्सव के समापन पर मंत्री ने खेला पीकलबाल,सब देखते ही रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News:खेल महोत्सव के समापन पर मंत्री ने खेला पीकलबाल,सब देखते ही रह गए
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने निशानेबाजी और पिकलबॉल खेलकर खेल महोत्सव का आनंद उठाया। उन्होंने घोषणा की कि 25 करोड़ रुपये की लागत से गुना में एक उच्च स्तरीय खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, जिससे यह जिला खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके अलावा, सांसद निधि से जूडो के लिए मैट्स और अन्य खेल सुविधाओं को विकसित करने की भी घोषणा की गई। महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जूडो स्वर्ण पदक विजेता नवधा मिश्रा ने आत्मरक्षा के विशेष कौशल का प्रदर्शन किया।
इस महोत्सव में दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिनके जज़्बे की सिंधिया ने सराहना की। मनोरंजक खेलों में बुक बैलेंसिंग, स्पून-लेमन बैलेंस और ऑक्टोपस गेम भी शामिल थे, जिनका सभी ने आनंद लिया। एनसीसी कैडेट्स के साथ मार्च पास्ट में शामिल होकर सिंधिया ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और जीवन प्रबंधन की सीख देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सांसद खेल महोत्सव को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है।
गौरतलब है कि,इसके पूर्व में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य अशोकनगर जिले में सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए थे,जहां उन्होंने मंच से अपने संबोधन में खेलो को बढ़ावा देने की बात कहते हुए कहा था कि,खेल की भावना टीम के नेतृत्व को बढ़ावा देती है,जिसका एक मात्र उद्देश्य यही होता है कि,आप केवल अपने आपको बढ़ावा नहीं दे सकते,टीम का अर्थ है कि,जब तक टीम की एक एक कड़ी सफल न हो हम अकेले सफल नहीं हो सकते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।