सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   eyewitness of the blast in a firecracker factory in Gujarat narrated the incident

MP: हरदा ब्लास्ट से बचे तो गुजरात की फैक्टरी में हो गया ब्लास्ट, चश्मदीद बोले- ब्लास्ट हुआ तो सब बाहर भागे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 10:28 AM IST
eyewitness of the blast in a firecracker factory in Gujarat narrated the incident
हरदा जिले में बीते साल हुए पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट के समय वहां काम करने वाले मजदूरों का दुःख कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जब ये मजदूर हरदा ब्लास्ट से किसी तरह बच गए, और उसके बाद रोजी-रोटी का संकट आन पढ़ने के चलते गुजरात की पटाखा फैक्टरी में काम करने पहुंचे, तो अब करीब साल भर बाद मंगलवार को वहां भी एक बड़ा हादसा पेश आया। जिसमें इन मजदूरों के कई परिजनों की मौत हो गई। जिसके बाद इन मजदूरों के जख्म फिर से हरे हो गए। बता दें कि, प्रदेश के हरदा जिले से रविवार 30 मार्च को 13 मजदूर गुजरात की पटाखा फैक्टरी में काम करने पहुंचे थे, जिनमें से अब 8 की मौत हो गई है, तो वहीं दो अब भी लापता हैं। इनमें से हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि, जब ब्लास्ट हुआ तो सब बाहर की ओर भागने लगे, और फैक्टरी में चारों तरफ आग ही आग दिख रही थी।

ब्लास्ट हुआ तो सब बाहर की ओर भागे
इधर गुजरात के अस्पताल में घायल हुए परिजन के पास बैठे ब्लास्ट के चश्मदीद 15 साला बालक बिट्टू पिता सत्यनारायण ने बताया कि, वे हरदा जिले के हंडिया के रहने वाले हैं। हादसे के समय वे लोग फैक्टरी के अंदर ही थे। वहां जैसे ही ब्लास्ट हुआ तो वहां से सब लोग बाहर की तरफ भागे और अभी अस्पताल में उनकी बुआ की तीन साल की बालिका, जिसके सिर में इस ब्लास्ट में चोट लगी थी, वे उसकी देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, इस हादसे में उनकी बुआ डॉली पति राकेश वहां फैक्टरी में थीं। जिनकी मौत हो गई है। हादसे के वक्त वे और उनका भाई पानी पीने के लिए फैक्टरी से बाहर निकल रहे थे और उन्होंने जैसे ही अपना पैर फैक्टरी से बाहर जाने के लिए निकाला ही था कि पीछे ब्लास्ट हो गया और कंपनी पूरी तरह से फट गई। वहां बहुत जोर से धमाका हुआ था और चारों तरफ आग ही आग थी।

हरदा में ब्लास्ट हुआ तो यहां आये थे काम करने
उन्होंने बताया कि, यहां से पहले वे हरदा की पटाखा फैक्टरी में ही काम करते थे। वहां भी ब्लास्ट हुआ था तो फैक्टरी बंद हो गई। इसके बाद वे काम करने गुजरात आ गए थे। इस दौरान जब बिट्टू को बताया गया कि, सरकार की तरफ से मृतकों के परिजन के लिए 4.50 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही गयी है, तब उन्होंने कहा कि यह रकम कम से कम 50 लाख रुपए मिलना चाहिए। क्योंकि उनका तो पूरा परिवार ही और बल्कि उनके गांव के कई लोग इसमें खत्म हुए हैं। इस ब्लास्ट में करीब 18- 19 लोग जो उनके परिचित थे, उनकी मौत हुई है।

पढ़ें: भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन    

पिता बोले, बेटी और नवासों की नहीं मिल रही जानकारी
इधर हादसे की घायल एक महिला के हरदा निवासी पिता ने बताया कि, उनकी बेटी हंडिया में उनके पड़ोस में ही अपने परिवार संग रहती थी। जो गुजरात की पटाखा फैक्टरी में काम करने गई थी। वहां उसकी और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई है। दोपहर से लेकर रात का वक्त होने आया है, लेकिन इसको लेकर उनको अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि दोपहर में उनके पास फोन जरूर आया था। जिसमें उन्हें बताया गया था कि इस तरह की घटना गुजरात में हुई है। उसके बाद से कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। सिर्फ इतना बताया गया है कि उस हादसे में बहुत सारे लोग मारे गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि गुजरात की पटाखा फैक्टरी में काम करने के लिए उनके क्षेत्र हंडिया से उनके समाज के 15 लोग गए थे। इनके साथ ही पास के गांव संदलपुर से समाज के पांच लोग और गए थे। इस तरह से उनके समाज के 20 लोगों की उन्हें जानकारी है।

अमावस्या से एक दिन पहले ही परिजन गए थे गुजरात
वहीं मृतकों में से हरदा निवासी परिजन रतन नायक ने बताया कि, उनके परिवार के 15 लोग गुजरात में पटाखा फैक्टरी में काम करने गए थे, जोकि हरदा से अमावस्या के एक दिन पहले ही वहां जाने के लिए निकले थे। वो सभी लोग वहां पटाखा बनाने गए थे और अचानक मंगलवार को दोपहर में फोन आया था कि पटाखा फैक्टरी में आग लग गई है। उसके बाद से अब तक उनकी किसी से बात नहीं हो पाई है, और ना ही वहां से कोई सूचना उन्हें मिल पा रही है। हालांकि हरदा से उनके परिवार के तीन लोग गुजरात जाने के लिए निकल गए हैं। इन तीन लोगों में से एक उनके साले, एक उनके जीजा और एक उनके बड़े भाई शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बलिया में पूजा चौहान मौत मामला, घटना की रात अटैची में रखा झुमका व बिछिया गायब, न्यायिक जांच की मांग

02 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी की सड़क पर पुलिस का अभियान, 288 अवैध ई-रिक्शा और ऑटो सीज, 879 का चालान

02 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी में काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कथक समूह नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुती

01 Apr 2025

VIDEO : नगर निगम ने देवरी रोड से हटवाया मंगल बाजार...दुकानदारों में मच गई अफरा-तफरी

01 Apr 2025

VIDEO : हाथरस के बौहरे वाली देवी मन्दिर के पास स्थित हनुमान मन्दिर से हुई चोरी का अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

01 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : पैदल मार्च को निकले डीसीपी व एडीसीपी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

01 Apr 2025

VIDEO : CM योगी के मंच पर जाने पर अड़ीं दो महिलाएं, अस्पताल पहुंचीं तो आया भूत का साया!

01 Apr 2025
विज्ञापन

Banaskantha Factory Fire: चश्मदीद बोले- हरदा में थे तो वहां हुआ ब्लॉस्ट, अब यहां भी हो गया, परिवार उजड़ गया

01 Apr 2025

VIDEO : नोएडा में सोसाइटी के बाहर रात भर चलती मार्केट, शोर की वजह से नींद नहीं आती

01 Apr 2025

VIDEO : स्कूल और मंदिरों के पास शराब ठेका खुलने के विरोध में प्रदर्शन

01 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ के चंडौस स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सफाई कर्मचारी को आयकर ने दिया 33.88 करोड़ का नोटिस दिया

01 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर लगा मूर्खों का मेला, घाट किनारे हुआ उल्टा विवाह, व्यंग्यों पर लगे ठहाके

01 Apr 2025

VIDEO : सपा की बयानबाजी पर बीजेपी पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मानसिक चिकित्सालय के बाहर अखिलेश यादव का पुतला फूंका

01 Apr 2025

VIDEO : सोनभद्र में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन, शिक्षक-कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी, एनपीएस और यूपीएस का विरोध

01 Apr 2025

VIDEO : किसान की झोपड़ी में लगी आग...बच्चों की काॅपी-किताब तक जल गईं

01 Apr 2025

VIDEO : भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत...जेसीबी पर चढ़कर की पुष्प वर्षा

01 Apr 2025

VIDEO : ई-रिक्शा के खिलाफ शुरू हुआ अभियान...15 वाहनों के हुए चालान

01 Apr 2025

Chhindwara News: अमरवाड़ा में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

01 Apr 2025

Umaria News: मां बिरासिनी के दरबार में आस्था का सैलाब, 12,238 कलशों की हुई स्थापना, Video

01 Apr 2025

VIDEO : एसपी कार्यालय पहुंचा पति, बोला- साहब ! पत्नी दे रही नीला ड्रम और सीमेंट ले आने की धमकी

01 Apr 2025

Alwar News:  अलवर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती और भाजपा विरोधी रणनीति पर हुई चर्चा

01 Apr 2025

VIDEO : गाजीपुर में डीएम का निरीक्षण, गेहूं के क्राप्ट कटिंग का लिया जायजा, संचारी रोग से बचाव के तरीके को बताया

01 Apr 2025

VIDEO : गाजीपुर में लोक निर्माण विभाग कर्मचारियों का धरना जारी, जेई के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराजगी

01 Apr 2025

VIDEO : गाजीपुर में रोवर्स-रेंजर्स समागम में चैंपियन बनी टीम की वापसी पर हुआ स्वागत

01 Apr 2025

VIDEO : गाजीपुर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर यूपीएस का विरोध किया

01 Apr 2025

VIDEO : सोनभद्र के गांव में अव्यवस्था देख चौंक गए डीएम, दिया सड़क बनवाने का निर्देश, पथरीली राहों पर पैदल चलकर गड़ौरा पहुंचे

01 Apr 2025

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में झमहोल बाघ का शिकार, पर्यटकों ने कैद किए अद्भुत नजारा

01 Apr 2025

Banaskantha Firecracker Factory Fire: हरदा जिले के भी 10 मजदूरों की मौत, मध्यप्रदेश के कुल 20 मजदूर मरे

01 Apr 2025

VIDEO : किमाड़ी में दोस्तों संग घूमने गया युवक नदी में डूबा, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

01 Apr 2025

Sikar News:  नीमकाथाना से जीणमाता के लिए बत्तीसी संघ रवाना, जगह जगह निकली निशान पदयात्रा

01 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed