{"_id":"67af51ed161d509037074b26","slug":"administration-alert-on-possible-threat-of-bird-flu-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2627759-2025-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बर्ड फ्लू संभावित खतरे से प्रशासन अलर्ट, पशु पालन विभाग की टीम कर रही लगातार सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बर्ड फ्लू संभावित खतरे से प्रशासन अलर्ट, पशु पालन विभाग की टीम कर रही लगातार सैंपलिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 09:12 PM IST
Link Copied
महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू के पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के पोल्ट्री फार्मों से नमूने लेकर सैंपलिंग की जा रही है।
प्रशासन की सख्ती और सतर्कता
जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जानकारी दी कि पशु पालन विभाग को बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विभाग की टीम लगातार पोल्ट्री फार्मों की सैंपलिंग कर नमूने जांच के लिए भेज रही है। अब तक जितने सैंपल भेजे गए हैं, उनमें कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इन जांच रिपोर्टों को शासन को भेजा जा रहा है।
बर्ड फ्लू को लेकर जिले में किसी भी प्रकार की भय की स्थिति नहीं है। पशु पालन विभाग सतर्कता बरत रहा है और लगातार निगरानी रख रहा है। साथ ही, निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी पोल्ट्री फार्म में संदिग्ध मामले मिलते हैं, तो तुरंत उसे सील कर दिया जाएगा।
पोल्ट्री फार्मों की सख्त निगरानी
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़े पैमाने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म संचालकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पशु पालन विभाग को देने के निर्देश जारी किए हैं। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए यह सैंपलिंग और निगरानी की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।