{"_id":"67af0be69c8c25b8e9026d36","slug":"video-amethi-jagathashapara-ayathhaya-haiiva-para-lga-raka-raha-jara-parashana-itajara-karata-thakha-tharashanaratha-sharathathhal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: जगदीशपुर अयोध्या हाईवे पर लगी रोक रही जारी, परेशान इंतजार करते दिखे दर्शनार्थी-श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: जगदीशपुर अयोध्या हाईवे पर लगी रोक रही जारी, परेशान इंतजार करते दिखे दर्शनार्थी-श्रद्धालु
माघ पूर्णिमा पर स्नान ध्यान और महा कुम्भ अमृत स्नान के नियत से निकले दर्शनार्थी श्रद्धालु अभी भी रास्ता बन्द होने से परेशान हैं। शुक्रवार को भी जगदीशपुर अयोध्या फोर लेन हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थोरी चौराहे और आम घाट पुल से पहले लगी बैरिकेटिंग पर दिन में कुछ ढील देते हुए देखा गया, क्योंकि यहां पर पिछले पांच दिनों से वाहनों के अधिक दबाव और रोक के एक के बाद एक दिन लगातार वाहनों का दबाव बनता गया जिसके चलते पिछले तीन दिनों से सड़क पर जाम की स्थित लगातार बने रहने और स्थित बिगड़ने से बचने के लिए बीच बीच में कुछ वाहनों को आगे तो कुछ को वापस पीछे से जाने के लिए कह कर सड़को पर वाहनों के साथ खड़े दर्शनार्थी श्रद्धालुओं को हटाया गया तब जाकर शुक्रवार को आम घाट से थोरी रानीगंज के बीच से अवरुद्ध रास्ते को साफ कराया गया। लखनऊ वाराणसी हाईवे से जगदीशपुर अयोध्या फोर लेन हाईवे को कटने वाले सभी मोड पर बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों को अयोध्या धाम मार्ग पर जाने से रोकते देखा गया, जिससे राहगीर जगह जगह होटलों, ढाबों सड़कों के किनारे, बाग बगीचों, खाली सार्वजनिक स्थानों को देख कर इंतजार और समय व्यतीत करते दिखे। कमोबेश यही स्थित जगदीशपुर कस्बे की सड़कों पर भी बनी रही। यहां पर जायस रायबरेली और लखनऊ की तरफ से आने वाले बाहरी वाहनों को जायस तिराहे पर रोका गया, तो उतेलवा मोड पर भी वाहनों को जगदीशपुर की तरफ आने पर रोक लगी रही, यही स्थित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी हाईवे के तेतारपुर मोड, श्री रामगंज चौराहे, पूरे लोशन मोड, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिशगंज मोड की भी बनी रही सभी जगहों पर रोक होने के बाद भी किसी तरह से गांव गिरांव के रास्ते से होकर जगदीशपुर पहुंचने वाले बाहरी वाहनों को अयोध्या धाम जाने वाले मार्ग से रोकते हुए किसी अन्य मार्ग से जाने के लिए निर्देशित किया गया शुक्रवार को जगदीशपुर बस अड्डे पर अयोध्या धाम जाने से रोके गए बिहार प्रान्त के मोतिहारी जिले के अमवा टोनवां निवासी राजकपूर कुमार, विनोद यादव, सुभाष गिरि, छेदी लाल महतव सहित गाड़ी में सवार 9 लोग इंतजार करते दिखे। बताया कि 10 फरवरी को घर से निकले थे पहले काशी विश्वनाथ में जाकर बाबा का जलाभिषेक दर्शन कर प्रयाग राज संगम में महा कुम्भ अमृत स्नान के बाद चित्रकूट धाम में दर्शन के बाद अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर घर जाना है। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से आगे जाने से रोके जाने से यही इंतजार कर रहे हैं यह भी बताया कि यहां तक पहुंचे में उन्हें आसपास के लोगों से पूछते हुए गांव गिरांव के रास्ते से होकर आना पड़ा है तब यहां तक पहुंचे हैं। नहीं तो जगह जगह रोक कर गुमराह किया जा रहा है। घूमने से एक तो डीजल की अधिक खपत दूसरे टोल के अधिक खर्चे से परेशान हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।