{"_id":"67af0bdf4c2de0b22d055e18","slug":"video-raebareli-oikasajana-saldara-lka-hana-sa-maca-haugdhakapa-maraja-ma-bhagathaugdha-jasa-sathata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से मचा हड़कंप, मरीजों में भगदड़ जैसी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से मचा हड़कंप, मरीजों में भगदड़ जैसी स्थिति
रायबरेली जिला अस्पताल में बीती रात बड़ा हादसा टल गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से मरीज़ों में भगदड़ जैसी स्थिती बन गई। तीमारदार अपने मरीज़ों को बेड समेत वार्ड से बाहर निकाल ले गये। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लीक सिलेंडर को तुरंत बदलवा दिया।
मामला राणा बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का है। यहां सामान्य रूप से गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा था तभी अचानक वहां लगे ऑक्सीजन सिलिंडर से गैस निकलने की स्थिति बनते ही मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
तीमारदार किसी अनहोनी की आशंका के तहत मरीजों को बेड समेत लेकर वार्ड के बाहर आ गये तभी अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की काउंसिलिंग की और लीक सिलेंडर बदल दिया। इसके बाद राहत की सांस ली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।