{"_id":"697f18dd1aa9291e8708bac6","slug":"foreign-women-were-being-forced-into-prostitution-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3902455-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: किराए का मकान लेकर विदेशी महिला से करवा रहे थे देह व्यापार, पत्नी गिरफ्तार, पति की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: किराए का मकान लेकर विदेशी महिला से करवा रहे थे देह व्यापार, पत्नी गिरफ्तार, पति की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 04:03 PM IST
Link Copied
विदेशी महिला को बुलाकर पति-पत्नी देह व्यापार का अवैध धंधा किराए के मकान में संचालित कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर विदेशी महिला का रेस्क्यू कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति फरार है और उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
सीएसपी आशीष जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार माढोताल थानान्तर्गत ग्रीन सिटी में किराए के मकान में रहने वाले शिवा चौधरी व उसकी पत्नी सुषमा चौधरी द्वारा विदेशी महिला से बुलाकर दैह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किए जाने के संबंध में जानकारी मिली थी। पुलिस ने घर में दबिश दी तो उज्बेकिस्तान निवासी महिला का रेस्क्यू करते हुए सुषमा चौधरी (25) को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी शिवा चौधरी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
सीएसपी जैन ने बताया कि पूछताछ के दौरान विदेशी महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह 2023 में मुंबई आ गई थी। इसके बाद उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली निवासी स्पॉ सेंटर संचालित करने वाली प्रिया कौर से हुई थी। उसे प्रिया कौर से शिवा चौधरी का नंबर मिला था। शिवा चौधरी के बुलाने पर वह 30 जनवरी को ट्रेन से जबलपुर पहुंची थी। शिवा चौधरी उससे अनैतिक देह व्यापार करवा रहा था। विदेश होने के कारण रेस्क्यू की गई महिला के संबंध में दूतावास को सूचित कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।