सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   One killed two injured after dispute with a couple on Valentine night

Khandwa News: वैलेंटाइन की रात सड़क किनारे बैठे प्रेमी युगल से विवाद के बाद एक की हत्या, तीन को भेजा जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 10:05 PM IST
One killed two injured after dispute with a couple on Valentine night

मध्यप्रदेश के खंडवा में वैलेंटाइन डे की रात एक प्रेमी युगल और तीन युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। युवती से छेड़खानी से शुरू हुई यह घटना हरसूद रोड के रूधी गांव के पास हुई। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी युवक तथा छेड़खानी करने वाले दूसरे पक्ष के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का खुलासा करते हुए खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया कि शनिवार देर शाम हर्ष थापा अपनी महिला मित्र के साथ हरसूद रोड स्थित एक ढाबे के पास बैठा था। तभी जूना पानी गांव के तीन युवक भावेश, मयंक और सचिन वहां पहुंचे और दोनों के साथ बदसलूकी व छेड़छाड़ करने लगे, जिससे विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने चाकू निकाल लिया और हर्ष थापा पर हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हर्ष ने वही चाकू छीनकर भावेश पर वार कर दिया, जो उसके सीने में लगा। इसके बाद उसके दोनों साथी वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायल भावेश पाल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- 60 करोड़ की विवादित संपत्ति की मालकिन महिला डॉक्टर की मौत, प्रशासन ने संपत्ति ली कब्जे में

मृतक भावेश के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक दोस्त की खराब मोटरसाइकिल लेने ढाबे पर गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि झगड़े में उसे चाकू लग गया और उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी हर्ष थापा का कहना है कि ढाबे पर मौजूद महिला उसकी पत्नी है और दोनों ने पिछले वर्ष जुलाई में विवाह किया था। उसके अनुसार युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने पर विरोध करने से विवाद हुआ और उस पर चाकू से हमला किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने हत्या के आरोप में हर्ष थापा तथा छेड़छाड़ के आरोप में मृतक के दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shahjahanpur: ओसीएफ स्टेडियम में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने जीते मेडल

16 Feb 2026

VIDEO: पुलिस ने दिव्यांग युवक के फरार हत्यारोपी को अल्मोड़ा से किया गिरफ्तार

16 Feb 2026

कुल्लू: सरवरी में देवताओं के आगमन के साथ शुरू हुआ शिवरात्रि मेला

16 Feb 2026

चरखी दादरी: कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

16 Feb 2026

VIDEO: फिल्म निर्देशक कुशल श्रीवास्तव ने वेब सीरीज में उतारी कारगिल युद्ध की कहानी, अमर उजाला से की बात

16 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: 32 फीट चौड़े, 64 फीट लंबे और 8 फीट ऊंचे मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

16 Feb 2026

अमृतसर में शेरांवाला गेट के पास प्रिंटिंग प्रेस में चोरी

16 Feb 2026
विज्ञापन

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और पंजाब पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

16 Feb 2026

हरिमंदिर साहिब से जुड़ी वायरल वीडियो पर एफआईआर दर्ज

16 Feb 2026

सिख नेताओं का आरोप: निखिल गुप्ता सिर्फ मोहरा, असली साजिशकर्ता दिल्ली में

16 Feb 2026

बहादुरगढ़ में आयोजित जनसंवाद में आई समस्या का हुआ समाधान, 200 टन से ज्यादा कूड़े का किया उठान

Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में लगा पुस्तक मेला, पठन-पाठन को बढ़ावा देने पर जोर

16 Feb 2026

चंबा: सामाजिक संगठनों का प्रतिनिधिंडल जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला

16 Feb 2026

VIDEO: दो नावों की टक्कर के बाद गंगा में समा गई एक नाव, बाल- बाल बचे पांच लोग

16 Feb 2026

Sagar News: वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, एक महीने पहले ही कान्हा से लाया गया था

16 Feb 2026

VIDEO: बीआरओ ने विषम परिस्थितियों में आदि कैलाश मार्ग किया सुचारु

16 Feb 2026

ज्यूरी: प्रशासनिक कारणों के चलते पशु मित्र भर्ती पर लगी रोक, जानें क्या बोले अधिकारी

16 Feb 2026

Mandi: 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर के साथ शुरू हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम

16 Feb 2026

Sirmour: नौहराधार विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ

16 Feb 2026

Fire Video: पेंट फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Champawat: बारकोट ब्लॉक के देवेश्वर धाम पाडासोसेरा महोत्सव में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

16 Feb 2026

साहिबाबाद में ऑयल फैक्टरी समेत दो कंपनियों में लगी भीषण आग

16 Feb 2026

Bhind News: कांवड़ियों से टकराया ई रिक्शा तो लगा दी आग, कांवड़ खंडित होने पर बनी तनावपूर्ण स्थिति

16 Feb 2026

कन्नौज: खेत में सिंचाई करने गए किसान की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

16 Feb 2026

कानपुर: निर्माणाधीन साढ़–जीटी रोड पर धूल का गुबार, राहगीरों के लिए आफत

16 Feb 2026

कानपुर: सड़क किनारे गोबर के ढेर और गड़े खूंटे बने आफत, राहगीर परेशान

16 Feb 2026

कानपुर: तेज गर्मी में पतारा कस्बे में आधे घंटे का जाम, यात्री बिलबिलाए

16 Feb 2026

कानपुर: आधी रात बाद शिवालयों में उमड़ी भीड़, प्रसाद पाने को लगी रहीं कतारें

16 Feb 2026

दो सफाईकर्मियों की संदिग्ध दशा में मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

16 Feb 2026

कानपुर: रामादेवीपुरम मंधना में नालियां बजबजाईं, इंटरलॉकिंग सड़क पर भरा सीवर

16 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed