{"_id":"6a415eb62f852d6d1e0ccf3b","slug":"bravery-of-youth-saves-lives-of-three-tourists-khargone-news-c-1-1-noi1457-4446535-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khargone News: चोरल नदी में अचानक बढ़ा पानी, स्थानीय युवाओं की बहादुरी से तीन पर्यटकों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: चोरल नदी में अचानक बढ़ा पानी, स्थानीय युवाओं की बहादुरी से तीन पर्यटकों की बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 11:30 PM IST
बड़वाह के पास चोरल नदी में रविवार शाम अचानक जलस्तर बढ़ने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंदौर से घूमने आए तीन युवक तेज बहाव के बीच नदी में फंस गए। उनकी मदद की पुकार सुनकर मौके से गुजर रहे स्थानीय युवाओं ने बिना देर किए अपनी जान जोखिम में डालकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक नदी किनारे समय बिता रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश के कारण चोरल नदी का पानी अचानक बढ़ गया और कुछ ही मिनटों में तेज बहाव ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। युवक मदद के लिए चिल्लाने लगे, जिसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय युवाओं ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने राहगीरों से रस्सियां इकट्ठी की और पर्याप्त लंबाई नहीं होने पर रस्सियों को गमछों और बेल्ट से जोड़कर एक लंबी डोरी तैयार की। इसके बाद पुलिया से फंसे युवकों तक यह रस्सी पहुंचाई गई।
कड़ी मशक्कत के बाद पहले दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीसरे युवक को खींचते समय बीच में बंधा गमछा फट गया, जिससे वह दोबारा तेज बहाव में जा गिरा। कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन बचाव में जुटे युवाओं ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दोबारा रस्सी को मजबूती से बांधा और एक बार फिर प्रयास किया। आखिरकार तीसरे युवक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों के सुरक्षित बाहर आते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बचाए गए युवकों ने स्थानीय युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और साहस की वजह से उनकी जान बच सकी। घटना के बाद सभी सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।