खरगोन जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भीकनगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब से अवैध हथियार लेने आए एक युवक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध देशी पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान भीकनगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक लाल पट्टी लगी काली मोटरसाइकिल से भीकनगांव की ओर आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सारवान और बमनाला चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र अवास्या के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम साईंखेड़ी के पास पेट्रोल पंप के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के बैग से 8 अवैध देशी पिस्टल बरामद हुईं।
पढ़ें: नर्मदा के तीन चरण भी नहीं बुझा पा रहे शहर की प्यास, टैंकर के दम पर जी रही आधी आबादी
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राहुल सेन निवासी धूलकोट थाना भगवानपुरा, जिला खरगोन और लक्की निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में बताई। दोनों के पास हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने मौके से हथियारों के साथ मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। पुलिस के अनुसार जब्त 8 देशी पिस्टलों की कीमत करीब 2 लाख रुपए, मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 1 लाख रुपए और मोबाइल फोन की कीमत करीब 1 लाख रुपए है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भीकनगांव थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस अ